अक्षांश व देशान्तर रेखाएं प्रश्न उत्तर: Akshansh aur Deshantar Prashn

पृथ्वी की भौगोलिक स्थिति का निर्धारण स्पष्ट करने के लिए अक्षांश और देशांतर रेखाओं का प्रयोग किया जाता है. क्योंकि, यह पृथ्वी की स्थिति को व्यक्त करने का सबसे सटीक माध्यम है. अक्षांश धरातल पर उत्तर से दक्षिण की स्थिति को तथा देशांतर पूर्व से पश्चिम की स्थिति को प्रदर्शित करता है. इसलिए, Akshansh aur Deshantar प्रश्न कम्पटीशन एग्जाम में सबसे अधिक पूछे जाते है.

इसलिए, अभी तक पूछे गए सभी महत्वपूर्ण अक्षांश व देशान्तर प्रश्नों को यहाँ उपलब्ध कराया गया है ताकि आने वाले एग्जाम में इस टॉपिक से कोई भी प्रश्न न छूटे. अतः प्रश्नों को स्मरण और समझने का प्रयास करे.

अक्षांश और देशान्तर प्रश्नोत्तर: Latitude and Longitude in Hindi

वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी की उपरी सतह की अध्ययन को सरल व सटीक बनाने के लिए कुछ विशेष रेखाएँ खिची गई थी, जिसकी संख्या दो है. और उसी रेखा को Akshansh aur Deshantar कहा जाता है.

सामान्यतः ये रेखाएँ वास्तविक नही बल्कि काल्पनिक होती है, क्योंकि रेखाएँ ग्लोब को प्रदर्शित करती है. Akshansh aur Deshantar की अध्ययन को और सरल बनाने के लिए इसे भिन्न-भिन्न भागों में प्रदर्शित किया गया है ताकि पृथ्वी की बाहरी परत को सरलता समझ सके.

अवश्य पढ़े,

भूगोल सम्बंधित प्रश्नमौर्य वंश प्रश्न
वैदिक सभ्यता GK सिन्धु घाटी सभ्यता GK
मुग़ल वंश GKभारतीय संविधान GK 
सोलर सिस्टम GKमौलिक कर्तव्य

अक्षांश रेखाएँ | Latitude in Hindi

पृथ्वी के दोनों ध्रुवों के समानांतर वृत्ताकार रूप में खिची गई रेखा, अक्षांश रेखा कहलाती है. अध्ययन के अनुसार सभी अक्षांश रेखाएं अर्थात, 181 अक्षांश रेखाएँ पृथ्वी पर वृहद वृत्त बनाती हैं, जिसमे 0° अक्षांश पर सबसे बड़ां अक्षांशीय वृत्त बनाता है.

पृथ्वी पर खिची गई सभी अक्षांश रेखाएँ परस्पर समानान्तर और पूर्ण वृत्त होती है तथा ध्रुवों की ओर बढ़ने से वृत्त छोटे होने लगते हैं. एक डिग्री के अन्तराल पर खींची गई अक्षांश रेखाओं की संख्या 181 होती है, जिसमे 00 अक्षांश रेखा भी शामिल होती है.

अक्षांश रेखाओं की विशेषताएँ

  • लगभग सभी अक्षांश रेखाऐं एक दूसरे के समनांतर एवं पूर्ण वृत के रूप में होते है.
  • भूमध्य रेखा के दोनों ओर अक्षांशीय वृत्त छोटे होते जाते हैं.
  • सभी अक्षांश रेखाओं में केवल भूमध्ये रेखा ही वृहत वृत होती है.
  • उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव बिन्दु मात्र होते हैं.
  • अक्षांश रेखाओं का अधिकतम मान 90° उत्तर अथवा 90° दक्षिण तक होता है.
  • सभी अक्षांश रेखाऐं ग्लोब पर पूर्व से पश्चिम दिशा में खींची हुई होती हैं.
  • भूमध्य रेखा एवं ध्रुवों को छोड़कर शेष सभी अक्षांश रेखाएं लघु वृत होती हैं.

अवश्य पढ़े, पृथ्वी की आन्तरिक संरचना प्रश्न

देशान्तर रेखाएँ | Longitude in Hindi

पृथ्वी की सतह पर उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक खिची जाने वाली रेखा को देशांतर रेखा कहा जाता है. ये रेखाएँ सामान्यत: समानान्तर और वृहद वृत्त नहीं बनातीं हैं. यह मुख्यतः पृथ्वी की सतह पर अर्द्ध वृत्ताकार रूप में स्थिर होता है.

ग्लोब के बीचो- बीच 0 डिग्री पर खींची गई देशांतर रेखाएँ ग्रीनविच रेखा कहलाती हैं. यह रेखा दुनिया की मानक समय निर्धारित करती है. 0° देशांतर को अंतर्राष्ट्रीय समय रेखा के नाम से भी जाना जाता है.

देशान्तर रेखाओं की विशेषताएँ

  • देशान्तर रेखाएँ उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव पर एक बिन्दु पर मिलती है.
  • 1 देशान्तर का अन्तर, समय में 4 मिनट अंतर करता है.
  • विषुवत रेखा की ओर बढ़ने पर देशान्तर रेखा के बीच की दूरी बढ़ जाती है.
  • देशान्तर रेखा की कुल संख्या 360 होती है.
  • दुनिया का मानक समय देशान्तर रेखा है.
  • देशान्तर रेखा की बिच की दुरी गोरे के नाम से प्रसिद्ध है.
  • ग्रीनविच टावर देशान्तर रेखा पर स्थिर है.

महत्वपूर्ण अक्षांश रेखाओं का नाम

23.5 उत्तरी अक्षांशकर्क रेखा
23.5 क्षिणी अक्षांशमकर रेखा
66.5 उत्तरी अक्षांशआर्कटिक वृत्त
66.5 दक्षिणी अक्षांशअंटार्कटिक वृत्त
90 उत्तरी अक्षांशउत्तरी ध्रुव
90 दक्षिणी अक्षांशदक्षिणी ध्रुव
0 अक्षांशविषुवत वृत्त या भूमध्य रेखा

अक्षांश और देशांतर प्रश्न उत्तर |Akshansh aur Deshantar GK

Q.1. भूमध्य रेखा से उत्तर या दक्षिण किसी दिये गये स्थान की कोणीय दूरी क्या कहलाती है?

  • प्रधान देशान्तर
  • देशान्तर
  • अक्षांश
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- अक्षांश

Q.2. निम्नलिखित में से कौन-सा वृहत वृत्त का उदाहरण है?

  • कर्क रेखा
  • मकर रेखा
  • भूमध्य रेखा
  • आर्कटिक रेखा

उत्तर:- भूमध्य रेखा

Q.3. ध्रुवों की तरफ जाने पर अक्षांश रेखाओं के व्यास की प्रकृति कैसी होती है?

  • यह स्थिर रहता है।
  • यह घटता है।
  • यह बढ़ता है।
  • पहले घटता है

उत्तर:- यह घटता है।

Q.4. धरातल पर 1° अक्षांश की दूरी निम्न में से किसके बराबर होती है?

  • 11 किमी०
  • 111 किमी० 
  • 21 किमी० 
  • 121 किमी०

उत्तर:- 111 किमी० 

अवश्य पढ़े, सिन्धु सभ्यता प्रश्न उत्तर

Q.5. वह काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी को दो भागों में बाँटती है, क्या कहलाती है ?

  • भूमध्य रेखा
  • कर्क रेखा
  • मकर रेखा
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- भूमध्य रेखा

Q.6. अक्षांश भूपृष्ठ पर भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण एक बिन्दु की कोणीय दूरी है, जो?

  • पृथ्वी के केन्द्र से मापी जाती है
  • भूमध्य रेखा से मापी जाती है
  • कर्क रेखा या मकर रेखा से मापी जाती है
  • ध्रुवों से मापी जाती है

उत्तर:- भूमध्य रेखा से मापी जाती है

Q.7. दोनों ध्रुवों को जोड़ने वाली वह काल्पनिक रेखा जो भूमध्य रेखा को समकोण पर प्रतिच्छेद करती है, क्या कहलाती है?

  • मध्याह्न 
  • देशान्तर 
  • अक्षांश 
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- देशान्तर 

Q.8. दो देशान्तर रेखाओं के बीच की दूरी निम्न में से किस नाम से जानी जाती है ?

  • बेल्ट 
  • गोरे
  • काले
  • समय पेटी

उत्तर:- गोरे

Q.9. एक देशान्तर से दूसरे देशान्तर के बीच कितना समयान्तराल होता है ?

  • 4 मिनट
  • 1 घण्टा
  • 15 मिनट
  • 12 घण्टा

उत्तर:- 4 मिनट

Q.10. वह अक्षांश रेखा जिस पर सदैव दिन व रात की अवधि समान रहती है, है-

  • भूमध्य रेखा
  • कर्क रेखा
  • मकर रेखा
  • हिंज रेखा

उत्तर:- भूमध्य रेखा

Q.11. पृथ्वी पर सबसे उच्चतम तापक्रम रिकार्ड किये जाते हैं-

  • भूमध्य रेखा पर
  • 10° उत्तरी अक्षांश पर
  • 20° उत्तरी अक्षांश पर
  • 25° उत्तरी अक्षांश पर

उत्तर:- भूमध्य रेखा

Q.12. दो अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी लगभग होती है-

  • 111 मील
  • 121 मील
  • 111 किमी०
  • 121 किमी०

उत्तर:- 111 किमी०

Q.13. 1° देशान्तर की सर्वाधिक दूरी कहाँ पर होगी?

  • मकर रेखा पर
  • विषुवत रेखा पर
  • कर्क रेखा पर
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- विषुवत रेखा पर

अवश्य पढ़े, धार्मिक आंदोलन प्रश्न-उत्तर

Q.14. कुल अक्षांशों की संख्या कितनी है?

  • 66
  • 90
  • 179
  • 360

उत्तर:- 179

Q.15. देशान्तरों की संख्या कितनी है?

  • 24
  • 90
  • 180
  • 360

उत्तर:- 360

Q.16. विषुवत रेखा के समानान्तर कल्पित रेखाएँ क्या कहलाती हैं?

  • अक्षांश रेखाएँ
  • देशान्तर रेखाएँ
  • ग्रीनविच रेखा
  • मध्याह्न रेखाएँ

उत्तर:- अक्षांश रेखाएँ

Q.17. पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली रेखा क्या कहलाती है ?

  • अक्षांश रेखा
  • देशान्तर रेखा
  • अन्तर्राष्ट्रीय रेखा
  • मिलन रेखा

उत्तर:- देशान्तर रेखा

Q.18. प्रधान मध्याह्न रेखा किस स्थान से होकर गुजरती है ?

  • ग्रीनविच
  • सिडनी
  • ग्रीनलैंड
  • इलाहाबाद

उत्तर:- ग्रीनविच

Q.19. ग्रीनविच रेखा’ से तात्पर्य है-

  • 0° अक्षांश
  • 0° देशान्तर
  • 180° पूर्वी देशान्तर
  • 180° पश्चिमी देशान्तर

उत्तर:- 0° देशान्तर

Q.20. मकर रेखा निम्न में से किस देश से होकर नहीं जाती है?

  • द० अफ्रीका 
  • अर्जेण्टीना
  • चिली
  • फिलीपीन्स

उत्तर:- फिलीपीन्स

Q.21. पृथ्वी एक घण्टे में कितना देशान्तर घूम लेती है 

  • 12°
  • 15°
  • 18°
  • 20°

उत्तर:- 15°

Q.22. दक्षिणी ध्रुव का अक्षांश है-

  • 70°
  • 80°
  • 90°
  • 100°

उत्तर:- 90°

Q.23. निम्नलिखित में से किन देशों के समूह से भूमध्य रेखा गुजरती है ?

  • ब्राजील, जाम्बिया तथा मलेशिया
  • कोलम्बिया, केन्या तथा इण्डोनेशिया
  • ब्राजील, सूडान तथा मलेशिया
  • वेनेजुएला, इथोपिया तथा इण्डोनेशिया

उत्तर:- कोलम्बिया, केन्या तथा इण्डोनेशिया

Q.24. देशांतरीय दूरी  एक घण्टे के समयान्तराल के बराबर होती है।

  • 15 डिग्री 
  • 30 डिग्री
  • 45 डिग्री
  • 60 डिग्री

उत्तर:- 15 डिग्री 

Q.25. कर्क रेखा कहां से नहीं गुजरती है ?

  • म्यांमार
  • नेपाल
  • बांग्लादेश
  • चीन

उत्तर:- नेपाल

अवश्य पढ़े, कंप्यूटर प्रश्न-उत्तर

Q.26. उत्तरी गोलार्द्ध में भू-धरातल अधिकतम है-

  • 30°N – 40°N
  • 50°N-60°N
  • 40°N-50°N
  • 60° N-70° N

उत्तर:- 30°N – 40°N

Q.27. मानचित्र पर स्थित अक्षांश एवं देशान्तर रेखाओं के बारे में निम्नलिखित में कौन-सा कथन सत्य है?

  • दोनों समानान्तर रेखाएँ हैं।
  • दोनों एक-दूसरे को लम्बवत काटती हैं।
  • दोनों ध्रुवों पर मिलती हैं। 
  • दोनों भूमध्य रेखा पर मिलती हैं।

उत्तर:- दोनों एक-दूसरे को लम्बवत काटती हैं।

Q.28. यहाँ पर दिन तथा रात एक समान होते हैं-

  • प्रमुख याम्योत्तर
  • अंटार्कटिका
  • भूमध्य रेखा
  • ध्रुव

उत्तर:- भूमध्य रेखा

Q.29. निम्नलिखित नगरों में से कौन सा एक भूमध्य रेखा के सर्वाधिक निकट है ?

  • कोलम्बो 
  • जकार्ता
  • मनीला 
  • सिंगापुर

उत्तर:- सिंगापुर

Q.30. भूमध्य रेखा निम्नलिखित में से किस देश से होकर नहीं गुजरती है ?

  • कीनिया
  • मेक्सिको
  • इण्डोनेशिया 
  • ब्राजील

उत्तर:- मेक्सिको

Q.31. मानचित्र व ग्लोब पर पायी जानेवाली प्रतिच्छेद रेखाओं को क्या कहते हैं ?

  • अक्षांश
  • भौगोलिक रेखाजाल
  • देशांतर
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- भौगोलिक रेखाजाल

Q.32. 49°N अक्षांश किस-किस के बीच सीमांकन करता है ?

  • उत्तरी और दक्षिणी कोरिया
  • मिस्र और सूडान
  • उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम
  • अमेरिका और कनाडा

उत्तर:- अमेरिका और कनाडा

Q.33. दक्षिण अमेरिका के निम्न में से किस देश से होकर मकर रेखा नहीं गुजरती है?

  • चिली
  • बोलिविया
  • पराग्वे
  • ब्राजील

उत्तर:- बोलिविया

महत्वपूर्ण तथ्य

दो अक्षांश रेखाओं के बीच के क्षेत्र को कटिबंध तथा दो देशांतर  रेखाओं के बीच के क्षेत्र को ग्रिड कहते है. ऐसे सभी महत्वपूर्ण प्रश्न ऊपर उपलब्ध है जो एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करते है. इसलिए, समयनुसार अपने स्मरण कौशल को Akshansh aur Deshantar GK के साथ और विकसित करे.

Leave a Comment