भौगोलिक स्थलाकृतियाँ प्रश्न उत्तर | Bhaugolik Sthalakritiya GK

भूगोल का भौगोलिक क्षेत्र का अधययन हमेशा से ही प्रतियोगिता एग्जाम का मुख्य भाग रहा है. विशेषज्ञ भी इस टॉपिक पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने के लिए सुझाव देते है. वे जानते है कि यह टॉपिक यानि bhaugolik sthalakritiya एग्जाम के लिए एक विशेष अध्याय है. समय के अनुसार प्रशों की रूप रेखा बदलती रहती है. इसलिए, एग्जाम को ध्यान मे रखकर महत्वपूर्ण प्रशों की सूचि तैयार किया गया है.

ये ऐसे प्रश्न है जो एसएससी, बैंक, रेलवे, UPSC, एवं अन्य स्टेट लेवल एग्जाम आदि में पूछे जा चुके है. इसलिए, इनका अध्ययन आवश्यक है. भौगोलिक स्थलाकृतियाँ प्रश्न उत्तर की शुद्धता का परिक्षण कर ही यहाँ उपलब्ध कराया गया है. यदि किसी प्रश्न पर कोई संदेह उतपन्न होता है, तो बिना संकोच किए हमें कमेंट करे. हम उसे शुद्ध करने की पूरी कोशिश करेंगे.

ज्वालामुखी GKसोलर सिस्टम GK
विश्व के झीलें GKचक्रवात एवं प्रतिचक्रवात प्रश्न
विश्व की जलप्रपातअंतर्राष्ट्रीय दिवस GK
मेघ एवं वर्षण GKविश्व में कुल देशों की संख्या

75 भौगोलिक स्थलाकृतियाँ प्रश्न उत्तर | Bhaugolik Sthalakritiya

Q.1. जलोढ़ पंख कहाँ निर्मित होते हैं?

  • नदी के तट पर
  • नदी के किनारों पर
  • पहाड़ी के तलीय क्षेत्र पर
  • झील के किनारों पर

उत्तर:- पहाड़ी के तलीय क्षेत्र पर

Q.2. एक संकरी, गहरी तथा तीव्र ढाल युक्त किनारों वाली नदी घाटी को किस नाम से जाना जाता है?

  • ब्लफ
  • कैनियन
  • रिफ्ट घाटी 
  • उपर्युक्त सभी

उत्तर:- कैनियन

Q.3. अपरदन के सामान्य चक्र में पुनर्योवन को दर्शाने वाली स्थलाकृति कौन-सी है?

  • अधःकर्तित विसर्प
  • बाढ़ का मैदान
  • गॉर्ज अथवा कैनियन
  • उपर्युक्त सभी

उत्तर:- अधःकर्तित विसर्प

Q.4. सम्प्राय मैदानों का निर्माण नदी की किस अवस्था में होता है?

  • युवावस्था
  • प्रौढ़ावस्था 
  • जीर्णावस्था 
  • इनमें कोई नहीं

उत्तर:- जीर्णावस्था

Q.5. निम्नलिखित में से कौन नदी का निक्षेपात्मक स्थलरूप नहीं है?

  • बाढ़ का मैदान
  • प्राकृतिक तटबंध (लेवीज)
  • नदी विसर्प या मियाण्डर 
  • जलोढ़ पंख एवं शंकु

उत्तर:- नदी विसर्प या मियाण्डर 

Q.6. चाप झील तथा विसर्प नदी घाटी के किस भाग के लक्षण हैं ?

  • ऊपरी मार्ग
  • मध्य मार्ग
  • निचला मार्ग
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- मध्य मार्ग

Q.7.नदी के उस ज्वारीय मुहाने को क्या कहा जाता है जहाँ मीठे (ताजे) और खारे जल का सम्मिश्रण होता है?

  • द्वीप समूह
  • ज्वार नदमुख 
  • गॉर्ज 
  • वलन

उत्तर:- ज्वार नदमुख 

Q.8. नदी के उस मुहाने पर जहाँ से नदी समुद्र में गिरती है, त्रिकोण रूप में जलोढ़ मिट्टी का भण्डार क्या कहलाता है?

  • डेल्टा
  • महाद्वीपीय छज्जा
  • केप
  • लेवीज

उत्तर:- डेल्टा

Q.9. V आकार की घाटी किससे बनती है?

  • हवा 
  • भूमिगत जल 
  • नदी
  • हिमनद

उत्तर:- हवा

Q.10. छाड़न झील है ?

  • समुद्रतट पर स्थित झील 
  • नदी डेल्टा की झील
  • परित्यक्त नदी मोड़
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- परित्यक्त नदी मोड़

Q.11. नदी के अपरदन से बनी स्थलाकृति क्या कहलाती है?

  • डेल्टा
  • बाढ़ का मैदान
  • गॉर्ज
  • प्राकृतिक तटबंध

उत्तर:- गॉर्ज

Q.12. नदी के निक्षेपण से बनी स्थलाकृति क्या कहलाती है?

  • जलप्रपात
  • सम्प्राय मैदान
  • नदी विसर्प (मियाण्डर)
  • प्राकृतिक तटबंध

उत्तर:- प्राकृतिक तटबंध

Q.13. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थलाकृति का निर्माण नदी की युवावस्था में होता है?

  • डेल्टा
  • गोखुर 
  • मियाण्डर
  • गॉर्ज

उत्तर:- गॉर्ज

Q.14. अर्द्धचन्द्राकार मरुस्थलीय आकृति किस नाम से जानी जाती है?

  • एरेट 
  • सीफ 
  • बरखान
  • गारा

उत्तर:- बरखान

Q.15. बहते हुए नदी जल द्वारा निर्मित आकृति विहीन मैदानों को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?

  • पेडीप्लेन
  • पेनीप्लेन
  • एचप्लेन 
  • पैनप्लेन

उत्तर:- पेनीप्लेन

Q.16. पवन के अपरदनात्मक कार्यों के परिणामस्वरूप तीन फलक या पाश्वों वाले कठोर शैलों के टुकड़ों को किस नाम से जाना जाता है ?

  • ज्यूजेन 
  • ड्राइकाण्टर 
  • यारडांग 
  • इन्सेलबर्ग

उत्तर:- ड्राइकाण्टर

Q.17. रेगिस्तानी भागों में बरखानों की दो समानान्तर श्रेणियों के मध्य रेत मुक्त गलियारा, जिससे होकर कारवां मार्ग आगे बढ़ते हैं, निम्न में से क्या कहलाता है ?

  • हमादा  
  • बजादा 
  • रेग
  • गासी

उत्तर:- गासी

Q.18. लोयस जमाव के अति वृहत क्षेत्र कहाँ मिलते हैं?

  • उत्तरी चीन 
  • प. आस्ट्रेलिया 
  • उत्तरी अफ्रीका 
  • पैटागोनिया

उत्तर:- उत्तरी चीन

Q.19. मरुस्थलीय क्षेत्रों से पवन द्वारा उड़ायी गयी रेत की बड़ी मात्रा के निक्षेपण से निर्मित स्थल रूप को क्या कहा जाता है जिसका नामकरण फ्रांस के अलसस प्रान्त में स्थित एक ग्राम के नाम पर किया गया है?

  • प्लाया 
  • सैलिनास
  • बजाडा 
  • लोयस

उत्तर:- लोयस

Q.20. मरुस्थलीय भागों में असामयिक वर्षा से बनी अल्पकालिक झीलों के सूख जाने पर सिल्ट एवं नमक के निक्षेपण से बनी समतल स्थलाकृतिको क्या कहा जाता है?

  • बालसन
  • पेडीमेण्ट
  • उत्खत स्थलाकृति
  • प्लाया

उत्तर:- प्लाया

Q.21. लोयस का निर्माण किससे होता है ?

  • नदी
  • पवन 
  • हिमनद
  • भूमिगत जल 

उत्तर:- पवन

Q.22. चन्द्राकार बालू के टीलों को क्या कहते हैं?

  • बरखान 
  • ज्यूजेन 
  • यारडांग
  • तटबंध

उत्तर:- बरखान

Q.23. अपरदन के किस कारक द्वारा बरखान का निर्माण होता है?

  • पवन
  • हिमनद
  • नदी 
  • भूमिगत जल

उत्तर:- पवन

Q.24. अपरदन के किस कारक द्वारा ज्यूजेन का निर्माण होता है ?

  • नदी
  • हिमनद
  • पवन
  • भूमिगत जल

उत्तर:- पवन

Q.25. गारा स्थलाकृति कहाँ मिलती है ?

  • मरुस्थलों में
  • डेल्टाई भाग में
  • हिमाच्छादित प्रदेश में
  • यूरोप में

उत्तर:- मरुस्थलों में

Q.26. गारा या छत्रक शिला का निर्माण किस दूत (कारक) द्वारा होता है?

  • नदी
  • हिमनद
  • पवन
  • भूमिगत जल

उत्तर:- पवन

Q.27. सीफ का निर्माण किससे होता है ?

  • पवन
  • नदी
  • हिमनद
  • भूमिगत जल

उत्तर:- पवन

Q.28. रेगिस्तानी क्षेत्रों में पर्वतों से घिरी बेसिन जिसमें चारों ओर से छोटी-छोटी नदियाँ गिरती हैं, निम्न में से किस नाम से जानी जाती है?

  • प्लाया 
  • बजाडा
  • बालसन 
  • हम्मादा

उत्तर:- बालसन

Q.29. अफ्रीका के सहारा क्षेत्र में ‘धूल-दानव’ के नाम से निम्न में से कौन जाना जाता है?

  • बालूका स्तूप का खिसकाव
  • धूलयुक्त तीव्र हवा
  • आसमान से होने वाली धूल भरी वर्षा
  • सायं काल चलने वाली तीव्र आंधियाँ

उतर:- बालूका स्तूप का खिसकाव

Q.30. ड्रमलिन क्या है?

  • एक संकरी घाटी
  • अंडाकार पर्वत
  • एक पिरामिडीय चोटी
  • उपर्युक्त में कोई नहीं

उत्तर:- अंडाकार पर्वत

Q.31. अण्डों की टोकरी’ स्थलाकृति निम्न में से किससे सम्बन्धित है ?

  • केम
  • एस्कर
  • ड्रमलिन
  • सर्क

उत्तर:- ड्रमलिन

Q.32. भेड़ पीठ शैल या रॉशमुटोने का निर्माण निम्न में से किस प्रक्रम द्वारा किया जाता है?

  • नदी
  • भूमिगत जल 
  • हिमनद
  • पवन

उत्तर:- हिमनद

Q.33. पीठ शैल या रॉशमुटोने का निर्माण हिमानी की किस क्रिया द्वारा होता है ?

  • अपरदन
  • परिवहन
  • निक्षेपण
  • उपर्युक्त में कोई नहीं

उत्तर:- अपरदन

Q.34. U आकार की घाटी कहाँ पायी जाती है?

  • हिमानी क्षेत्र में
  • परिपक्व नदी में
  • चूना-पत्थर क्षेत्र में
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- हिमानी क्षेत्र में

Q.35. मोरेन कहाँ बनते हैं ?

  • मानसून क्षेत्र
  • नदियों के डेल्टा
  • शुष्क क्षेत्र
  • हिमानी क्षेत्र

उत्तर:- हिमानी क्षेत्र

Q.36. हिमखण्ड ग्लेशियर के पिण्ड होते हैं जिनका भाग …?

  • समुद्र तल से ऊपर होता है।
  • समुद्र तल के बराबर होता है।
  • समुद्र तल से नीचे होता है।
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- समुद्र तल से ऊपर होता है।

Q.37. लटकती घाटियाँ कहाँ पायी जाती है?

  • नदी घाटी क्षेत्र में
  • कार्ट क्षेत्र में
  • मरुस्थलीय क्षेत्र में
  • हिमानी क्षेत्र में

उत्तर:- हिमानी क्षेत्र में

Q.38. ड्रमलिन के बारे में क्या सत्य है?

  • कार्ट प्रदेश में मिलने वाला गर्त
  • हिमानी क्षेत्रों की उलटी नाव के आकार की स्थलाकृति
  • पवन द्वारा निर्मित निक्षेपजन्य स्थलाकृति
  • सागरीय स्थलाकृति

उत्तर:- हिमानी क्षेत्रों की उलटी नाव के आकार की स्थलाकृति

Q.39. एरीट क्या है?

  • चूना प्रदेश में पातालीय स्तम्भ
  • सोई हुई भेड़ की तरह चट्टान
  • हिमानी प्रदेश में कंघीनुमा तेज किनारे वाली नग्न चट्टानों की दीवार
  • हिमनद के साथ चलने वाले शिलाखण्ड

उत्तर:- हिमानी प्रदेश में कंघीनुमा तेज किनारे वाली नग्न चट्टानों की दीवार

Q.40. हिमनद निर्मित घाटी अंग्रेजी के किस अक्षर की तरह होती है ?

  • V
  • U
  • O
  • C

उत्तर:- U

Q.41. हिमनदों द्वारा जमा किये गए अवसाद जब गोलाकार पहाड़ियों का रूप धारण कर लेते हैं तब उसे कहा जाता है?

  • वलित पर्वत 
  • ड्रमलिन
  • भ्रंशोत्थ पर्वत
  • ब्यूट

उत्तर:- ड्रमलिन

Q.42. टोम्बलो स्थलाकृति का निर्माण किस प्रक्रम द्वारा होता है ?

  • नदी
  • पवन
  • हिमानी 
  • सागरीय तरंगें

उत्तर:- सागरीय तरंगें

Q.43. स्टैक स्थलाकृति का निर्माण निम्नलिखित में से किस प्रक्रम द्वारा होता है ?

  • बहता हुआ जल (नदी) 
  • पवन
  • सागरीय लहरें
  • भूमिगत जल

उत्तर:- सागरीय लहरें

Q.44. पिंगो स्थलाकृति निम्न में से किस क्षेत्र में पायी जाती है ?

  • मरुस्थलीय
  • समुद्र तटीय 
  • परिहिमानी 
  • अगाधसागरीय

उत्तर:- परिहिमानी 

Q.45. फियोर्ड किस प्रक्रम से निर्मित होता है ?

  • नदी
  • हवा 
  • समुद्री तरंग 
  • इनमें कोई नहीं

उत्तर:- समुद्री तरंग

Q.46. कार्ट प्रदेश निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है ?

  • सं. रा. अ.
  • इटली
  • फ्रांस 
  • यूगोस्लाविया

उत्तर:- यूगोस्लाविया

Q.47. लैपीज किस क्षेत्र से सम्बन्धित स्थलाकृति है ?

  • रेगिस्तान
  • पर्वतीय 
  • मैदानी
  • कसर्ट

उत्तर:- कसर्ट

Q.48. चूना प्रदेश (कार्ट प्रदेश) में पाये जाने वाले कीप के आकार के गर्त को क्या कहते हैं?

  • विलय रंध्र 
  • घोल रंध्र 
  • कन्दराएँ
  • बेसिन

उत्तर:- घोल रंध्र 

Q.49. कसर्ट क्षेत्र में कन्दरा को विलयन छिद्र से सीधे मिलाने वाली लम्बवत या कुछ झुकी हुई नली को क्या कहा जाता है ?

  • लैपीज 
  • घोल रंध्र
  • पोल्जे
  • पोनोर

उत्तर:- पोनोर

Q.50. कसर्ट प्रदेशों में डोलाइन की ऊपरी सतह के ध्वस्त हो जाने एवं ऊपरी भाग के खुल जाने से निर्मित छिद्र को क्या कहा जाता है ?

  • कसर्ट खिड़की 
  • पोल्जे 
  • पोनोर
  • युवाला

उत्तर:- कसर्ट खिड़की

Q.51. कसर्ट प्रदेशों में कन्दरा की ऊपरी छत से जल के रिसकर नीचे गिरने पर उसके साथ घुले हुए पदार्थों के अधिक ताप एवं वाष्पीकरण अथा CO, गैस के मुक्त होने के कारण छत से लटकने वाले स्तम्भ को किस नाम से जाना जाता है ?

  • स्टैक 
  • स्टैलेक्टाइट 
  • स्टैलेग्माइट 
  • कन्दरा स्तम्भ

उत्तर:- स्टैलेक्टाइट

Q.52. घोल रंध्रों के विस्तृत स्वरूप को किस नाम से जाना जाता है ?

  • डोलाइन
  • जामा
  • पोलिये
  • युवाला

उत्तर:- डोलाइन

Q.53. निम्नलिखित में से कौन कार्ट स्थलाकृति के अन्तर्गत नहीं आता है ?

  • अंधी घाटी 
  • युवाला
  • कैटल हाल
  • कैरेन

उत्तर:- कैटल हाल

Q.54. निम्नलिखित में से कौन कार्ट स्थलाकृतियों से संबंधित नहीं है ?

  • स्टैलैक्टाइट 
  • एस्कर
  • डोलाइन
  • लैपीज

उत्तर:- एस्कर

Q.55. निम्नलिखित में से कौन घुली हुई चट्टानों के निक्षेपित होने से बना है ?

  • युवाला
  • डोलाइन
  • लैपीज
  • स्टैलेग्माइट

उत्तर:- स्टैलेग्माइट

Q.56. युवाला कहाँ मिलते हैं ?

  • शुष्क प्रदेशों में
  • नदी मार्ग में
  • चूना पत्थर प्रदेश में
  • सर्वत्र

उत्तर:- चूना पत्थर प्रदेश में

Q.57. स्टैलेक्टाइट तथा स्टैलेग्माइट के एक दूसरे से मिल जाने से जो स्थलाकृति बनती है उसे क्या कहते हैं?

  • कन्दरा स्तम्भ 
  • पोल्जे
  • डोलाइन
  • पोनोर

उत्तर:- कन्दरा स्तम्भ

Q.58. अंधी घाटियाँ कहाँ पायी जाती हैं?

  • कसर्ट प्रदेश में
  • शुष्क प्रदेश में
  • हिमानीकृत प्रदेश में
  • टुंड्रा प्रदेश में

उत्तर:- कसर्ट प्रदेश में

Q.59. स्टैलेक्टाइट, स्टैलेग्माइट और स्तम्भ किसके भूआकृतिक निक्षेपण हैं ?

  • बहते हुए पानी के
  • पवन के
  • ग्लेशियर के
  • भूमिगत जल के

उत्तर:- भूमिगत जल के

Q.60. चूने के पाषाणीय लटकते स्तम्भ को क्या कहते हैं ?

  • आश्चुताश्म 
  • निश्चुताश्म 
  • कन्दरा स्तम्भ 
  • नूनाटक

उत्तर:- आश्चुताश्म

Q.61. निम्नलिखित में से किसको ‘आकाशी स्तम्भ’ कहा जाता है ?

  • स्टैलेग्टाइट
  • स्टैलैग्माइट 
  • कन्दरा स्तम्भ 
  • नूनाटक

उत्तर:- स्टैलेग्टाइट

Q.62. अंग्रेजी का ‘गीजर’ शब्द आइसलैंड के किस शब्द से निकला है ?

  • गसर
  • गेसिर
  • गासूर
  • गेसोर

उत्तर:- गेसिर

Q.63. गेसिर’ किस द्वीप का महान गीजर है?

  • न्यूजीलैंड 
  • मेडागास्कर 
  • आइसलैंड 
  • होकाइडो

उत्तर: –आइसलैंड 

Q.64. येलोस्टोन पार्क’ जहाँ लगभग 100 गीजर और 4000 गर्म जल के झरने हैं, निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?

  • न्यूजीलैंड 
  • सं. रा. अ. 
  • आइसलैंड 
  • आस्ट्रेलिया

उत्तर:- सं. रा. अ. 

Q.65. ओल्ड फेथफुल’ गीजर किस देश में स्थित है ?

  • न्यूजीलैंड 
  • आइसलैंड 
  • सं. रा. अ.
  • आस्ट्रेलिया

उत्तर:- सं. रा. अ.

Q.66. जिस कुएँ में से जल स्वचालित दाब के माध्यम से निकलता है, उसे कहते हैं ?

  • साधारण कूप
  • नलकूप
  • गहरा नलकूप
  • उत्खूत कूप

उत्तर:- उत्खूत कूप

Q.67. निम्न में से कौन-सा गीजर भारत के बिहार प्रान्त में स्थित है?

  • तपनी
  • यमुनोत्री
  • मणिकर्ण 
  • सीताकुण्ड

उत्तर:- सीताकुण्ड

Q.68. उस विशिष्ट कुएँ को क्या कहते हैं जिससे भूमिगत जल अपने दबाब के कारण स्वतः धरातल पर निकलने लगता है ?

  • कुआँ 
  • झरना 
  • उत्स्रुत कूप
  • गीजर

उत्तर:- उत्स्रुत कूप

Q.69. आर्टजियन वेल (उत्स्रुत कूप) अर्टवायज प्रदेश के नाम पर आधारित है। यह प्रदेश किस देश में स्थित है?

  • आइसलैंड
  • जर्मनी
  • फ्रांस 
  • आस्ट्रेलिया

उत्तर:- आस्ट्रेलिया

Q.70. ग्रेट आर्टजियन बेसिन निम्न में से कहाँ स्थित है?

  • फ्रांस 
  • आइसलैंड 
  • आस्ट्रेलिया 
  • अर्जेण्टीना

उत्तर:- आस्ट्रेलिया 

Q.71. संसार का सबसे बड़ा पाताली जल का बेसिन कहाँ है?

  • उत्तर भारत के मैदान में
  • यू. एस. ए. के वृहत मैदान में
  • उत्तरी सहारा में
  • आस्ट्रेलिया के वृहत बेसिन में

उत्तर:- आस्ट्रेलिया के वृहत बेसिन में

Q.72. जल निर्गम छिद्र किस प्रकार की स्थलाकृति में पाये जाते हैं ?

  • चूना क्षेत्र
  • मैदानी
  • मरुस्थल
  • टुण्ड्रा

उत्तर:- चूना क्षेत्र

Q.73. हवा के तेज वेग से बने रेतीले टीलों को क्या कहते हैं ?

  • हमादा 
  • क्लिफ
  • सर्क
  • ड्यून

उत्तर:- ड्यून

Q.74. ज्वालामुखीय गतिविधियों से किस प्रकार की झील बनती है ?

  • काल्डेरा झील
  • काट झील
  • लैगून झील
  • स्वच्छ जल की झील

उत्तर:- काल्डेरा झील

Q.75. संयुक्त राज्य अमेरिका की डेथ वैली कहाँ अवस्थित है ?

  • अलास्का राज्य में
  • अटलांटा राज्य में
  • कैलिफोर्निया में
  • मेन राज्य में

उत्तर:- कैलिफोर्निया में

भूगोल सम्बंधित टॉपिक

अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखाचट्टान सम्बंधित प्रश्न
भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्नकंप्यूटर सामान्य ज्ञान
विश्व की नहरें प्रश्नोत्तरीविश्व के द्वीप प्रश्न-उत्तर
भूकम्प से सम्बंधित GKपर्वत, पठार एवं मैदान प्रश्न

Leave a Comment