चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात प्रश्न उत्तर: Chakrwat Or Pratichakrwat GK

विश्व भूगोल में Chakrwat Or Pratichakrwat को विशेष स्थान प्राप्त है. क्योंकि यह वायुदाब से उत्पन्न होने वाले मुख्य कारक है. यह शोध एवं विश्लेषण का भी महत्वपूर्ण भाग है. इसलिए, विशेषज्ञ ऐसे विषयों पर अपना विशेष ध्यान प्रदान करते है. अपनी उपयोगिता एवं महत्व के अनुसार लगभग सभी प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है.

प्रतियोगिता परीक्षाओं में इस टॉपिक से लगभग 5% से अधिक प्रश्न शामिल होते है. जो इन परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Railway, Banking, CDS, NDA, SSC CGL, SSC CHSL, Army, MAT, CLAT, NIFT, IBPS PO, IBPS Clerk आदि का मुख्य भाग है. इसे सरल बनाने के लिए चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात प्रश्नोतरी यहाँ उपलब्ध कराया गया है. जो आपकी तैयारी को आसान बना देगा.

चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात क्या है | Chakrwat Or Pratichakrwat

स्थायी वायुदाब के पेटियों में विशिष्ठ प्रकार के स्थायी पवनें लगातार प्रवाहित होती रहती हैं, जिसे Chakrwat Or Pratichakrwat कहते है. यह मुख्यतः वायु के दबाव के कारण उत्पन्न होती है. यह उच्च और निम्न दोनों होती है. वायुमण्डल की इन्हीं परिघटनाओं के कारण इसे द्वितीयक परिसंचरण की संज्ञा दी जाती हैं. वायुदाब के विशेषता के आधार मुख्यतः दो भागों में विभाजित किया गया है.

  • चक्रवात
  • प्रतिचक्रवात
भूगोल से सम्बंधित प्रश्नमौर्य वंश महत्वपूर्ण प्रश्न
वैदिक सभ्यता प्रश्न-उत्तर सिन्धु घाटी सभ्यता प्रश्न
मुग़ल काल प्रश्नभारतीय संविधान प्रश्न
सोलर सिस्टम महत्वपूर्ण प्रश्नमौलिक कर्तव्य GK
पृथ्वी की आन्तरिक संरचना प्रश्नअक्षांश व देशान्तर रेखाएं प्रश्न-उत्तर

चक्रवात किसे कहते है

चक्रवात एक प्रकार का वायुदाब प्रणाली है, जिनके चारों तरफ सर्केन्द्रीय समवायुदाब रेखाएँ फैली होती हैं. जिसके केंद्र में निम्न वायुदाब तथा बाहर उच्च वायुदाब होती है. परिणाम स्वरूप केन्द्र की ओर तेज हवाएँ चलने लगती है.

सामान्यतः चक्रवात में, हवा की दिशा उत्तरी गोलार्द्ध में घड़ी के विपरीत तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में घड़ी के दिशा की ओर होती है. चक्रवातों का आकार गोलाकार, अण्डाकार इत्यादि के समान होता है. चक्रवात के स्थिति के आधार पर इसे दो वर्गों में विभाजित किया गया है.

  1. शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात (Temperate Cyclone)
  2. उष्ण कटिबंधीय चक्रवात (Tropical Cyclone)

प्रतिचक्रवात किसे कहते है

उच्च वायुदाय के वह विशालकाय क्षेत्र हैं जिसमें हवाएँ केंद्र से बाहर की ओर प्रवाहित होती हैं. उसे प्रतिचक्रवात कहते है. इसकी आकृति गोलाकार या अंडाकार होता है, जिसके कारण अत्यधिक वायुदाब केंद्र में होता है. प्रतिचक्रवात में हवाएँ हल्की और मंद गति से प्रवाहित होती हैं. इसमें वायु की गति सामान्यतः 25 – 55 किमी./घंटा के लगभग होती है.

प्रतिचक्रवात में हवाओं की गति की दिशा उत्तरी गोलार्द्ध में घड़ी के अनुरूप तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में घड़ी की दिशा के विपरीत होती है. प्रतिचक्रवात के उच्च वायुदाब एवं निम्न वायुदाब के कारण इसे दो भागो में विभक्त किया गया है.

  • शीत प्रतिचक्रवात
  • गर्म प्रतिचक्रवात

चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात प्रश्न उत्तर का लिस्ट

Q.1. चक्रवात की उत्पत्ति किस प्रकार होती है ?

  • दो विभिन्न वायुराशियों के मिलने से
  • दो भिन्न तापमान वाली वायुराशियों के मिलने से
  • वायुमण्डलीय दशाओं में असाधारण परिवर्तन से
  • उपर्युक्त सभी

उत्तर:- दो भिन्न तापमान वाली वायुराशियों के मिलने से

Q.2. चक्रवात की आकृति इनमें से किस प्रकार की होती है ?

  • अण्डाकार 
  • गोलाकार
  • त्रिभुजाकार 
  • उपर्युक्त सभी

उत्तर:- अण्डाकार 

Q.3. चक्रवात का शान्त क्षेत्र क्या कहलाता है?

  • चक्षु
  • गर्त
  • परिक्षेत्र
  • केन्द्र

उत्तर:- चक्षु

Q.4. चक्रवात की आँख’ एक विशेषता है-

  • उष्ण कटिबंधीय चक्रवात की 
  • प्रतिचक्रवात की
  • उष्णार्द्र चक्रवात की
  • आक्लूडेड वाताग्र की

उत्तर:- उष्ण कटिबंधीय चक्रवात की 

Q.5. फ्रंटल वर्षा किस कारण से होती है?

  • संवहनी धारा
  • समुद्री हवा
  • चक्रवातीय गतिविधि
  • पर्वतों से वाष्पित जल का संघनन

उत्तर:- चक्रवातीय गतिविधि

Q.6. टी-मापक (T-Scale) पर निम्न में से किसका मापन किया जाता है ?

  • भूकम्पीय तरंग
  • पवनों की गति
  • चक्रवातों की शक्ति
  • वर्षा की मात्रा

उत्तर:- चक्रवातों की शक्ति

Q.7. फिलीपीन्स, जापान तथा चीन सागर में जो उष्ण कटिबन्धीय चक्रवातीय तूफान आते हैं उन्हें क्या कहा जाता है ?

  • टारनेडो
  • विलीविली,
  • टायफून
  • हरिकेन

उत्तर:- टायफून

Q.8. हरिकेन चलते हैं ?

  • यूरोप में
  • चीन सागर में
  • सहारा मरुस्थल में
  • मिसीसिपी घाटी में

उत्तर:- मिसीसिपी घाटी में

Q.9. निम्नलिखित में से कौन-सा देश टायफून से प्रभावित रहता है ?

  • बांग्लादेश
  • फिलीपींस एवं जापान
  • मिसीसिपी घाटी
  • होंडरास एवं ग्वाटेमाला

उत्तर:- फिलीपींस एवं जापान

Q.10. उष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों को आस्ट्रेलिया में किस नाम से जाना जाता है ?

  • टायफून
  • हरिकेन
  • टोरनेडो
  • विलीविली

उत्तर:- विलीविली

Q.11. निम्न में से किस हवा में चक्रवातीय गति का अभाव पाया जाता है?

  • हरिकेन 
  • टारनेडो
  • पापागयो
  • टाइफून

उत्तर:- पापागयो

Q.12. चक्रवातों की उत्पत्ति से सम्बन्धित भंवर सिद्धान्त के प्रतिपादक कौन हैं?

  • बेर्कनीज 
  • नेपियर शॉ
  • लैम्फर्ट 
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- इनमें से कोई नहीं

Q.13. टारनेडो का मुख्य सम्बन्ध है?

  • उत्तरी अमरीका से
  • उत्तरी यूरोप से
  • चीन से
  • दक्षिण अफ्रीका से

उत्तर:- उत्तरी अमरीका से

Q.14. चक्रवातों की उत्पत्ति से सम्बन्धित ध्रुवीय वाताग्र सिद्धान्त का प्रतिपादन निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया है?

  • नेपियर शॉ तथा लैम्फर्ट 
  • फिट्जेराय
  • जे० बर्कनीज
  • टॉर बगरान

उत्तर:- जे० बर्कनीज

Q.15. निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त चक्रवातों की उत्पत्ति की व्याख्या नहीं करता है?

  • प्रगामी तरंग सिद्धान्त 
  • ध्रुवीय वाताग्र सिद्धान्त
  • भंवर सिद्धान्त
  • गतिक सिद्धान्त

उत्तर:- प्रगामी तरंग सिद्धान्त

Q.16. टाइफून नामक चक्रवात से कौन-सा क्षेत्र प्रभावित होता है?

  • आस्ट्रेलिया
  • चीन सागर
  • पश्चिमी द्वीप समूह क्षेत्र 
  • उपर्युक्त सभी

उत्तर:- चीन सागर

Q.17. प्रतिचक्रवात की विशेषता क्या है?

  • तापमान में वृद्धि
  • तेज पवन
  • स्वच्छ आसमान
  • तीव्र दृष्टि

उत्तर:- स्वच्छ आसमान

Q.18. उच्च दबाब वाली हवाएँ जो केन्द्र से बाहर की ओर चलती हैं, क्या कहलाती हैं ?

  • चक्रवात
  • प्रतिचक्रवात
  • तूफान
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- प्रतिचक्रवात

Q.19. प्रतिचक्रवात में वायुदाब कहाँ अधिक होता है ?

  • केन्द्र में
  • बाहर की ओर 
  • मध्य में
  • कहीं नहीं

उत्तर:- केन्द्र में

Q.20. प्रतिचक्रवात किस क्षेत्र में कम उत्पन्न होते हैं?

  • भूमध्य रेखीय क्षेत्र
  • आर्कटिक क्षेत्र
  • मरुस्थलीय क्षेत्र
  • शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र

उत्तर:- भूमध्य रेखीय क्षेत्र

Q.21. प्रतिचक्रवात किस क्षेत्र में अधिक उत्पन्न होते हैं 

  • भूमध्य रेखीय क्षेत्र
  • आर्कटिक क्षेत्र
  • मरुस्थलीय क्षेत्र
  • उपोष्ण कटिबंधीय उच्च दाब क्षेत्र

उत्तर:- उपोष्ण कटिबंधीय उच्च दाब क्षेत्र

Q.22. प्रतिचक्रवात चक्रवात की तुलना में होते हैं-

  • बड़े
  • छोटे
  • बराबर
  • बहुत छोटे

उत्तर:- बड़े

Q.23. प्रतिचक्रवात की आकृति सामान्यतः होती है-

  • गोलाकार
  • अंडाकार 
  • त्रिभुजाकार 
  • उपर्युक्त सभी

उत्तर:- गोलाकार

Q.24. निम्नलिखित में कौन सर्वाधिक विनाशकारी होता है?

  • तड़ित झंझा 
  • हरिकेन
  • टायफून
  • ट्रॉरनेडो

उत्तर:- ट्रॉरनेडो

Q.25.टॉरनेडो क्या है?

  • एक अति उच्च दाब केन्द्र
  • एक अति निम्न दाब केन्द्र
  • एक अति उच्च समुद्री लहर 
  • एक भूमण्डलीय पवन

उत्तर:- एक अति निम्न दाब केन्द्र

भूगोल सम्बंधित लिंक

अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखाचट्टान सम्बंधित प्रश्न
भारतीय नागरिकता प्रश्नकंप्यूटर सामान्य ज्ञान
भूकम्प से सम्बंधित GKपर्वत, पठार एवं मैदान प्रश्न
विश्व के मुख्य झीलें GKधार्मिक आंदोलन सामान्य ज्ञान
मेघ एवं वर्षण GKविश्व में कितने देश है

Leave a Comment