विश्व के मरुस्थल प्रश्न उत्तर एवं परिभाषा: Deserts of the World

मरुस्थल या रेगिस्तान एक ऐसे भौगोलिक क्षेत्र है जहाँ वर्षा की कमी सर्वाधिक होती है. विश्व के महाद्वीपों के कुछ भाग में ही ये रेगिस्तान स्थिर है. लेकिन यूरोप एक ऐसा महाद्वीप है जहाँ एक भी रेगिस्तान या मरुस्थल नही पाया जाता है. Deserts of the World के सन्दर्भ में कुछ ऐसे तथ्य मौजूद है जिसके विषय में प्रतियोगिता में एग्जाम विश्व के मरुस्थल प्रश्न उत्तर पूछा जाता है.

एग्जाम में आने वाले प्रश्न ज्यादतर मरुस्थल से सम्बन्ध रखते है. इसलिए, पिछले कुछ वर्षो में पूछे गए लगभग सभी आवश्यक विश्व के मरुस्थल प्रश्न उत्तर यहाँ उपलब्ध कराया गया है. जिसका अध्ययन कर भविष्य की तैयारी बेहतरीन किया जा सकता है. एसएससी, UPSC, IPS एवं अन्य आवश्यक परीक्षा में निचे गए प्रश्न पूछे जा चुके है. अतः ऐसे प्रशों को एग्जाम में आने की संभावना अधिक है.

मरुस्थल किसे कहते है?

रेगिस्तान या मरुस्थल ऐसे भौगोलिक बंजर, शुष्क क्षेत्र को कहा जाता है जहां वर्षा, वनस्पति तथा हिमपात का योग अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा बहुत ही काफी कम होती है. यहाँ वर्षा बहुत कम और कहीं-कहीं हो पाती है, जिसके कारण वनस्पति का उपजाना संभव ही नही हो पता है. और यहाँ उगने वाले पौधे ज़मीन के काफ़ी नीचे तक अपनी जड़ों को विकसित कर नीचे की नमी को ये आसानी से ग्रहण कर लेते हैं.

ज्वालामुखी प्रश्नोत्तरीसोलर सिस्टम प्रश्नोत्तरी
विश्व के झीलें प्रश्नोत्तरीचक्रवात एवं प्रतिचक्रवात प्रश्न
विश्व की जलप्रपातअंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रश्नोत्तरी
मेघ एवं वर्षण प्रश्नोत्तरीविश्व में कुल कितने देशों है

विश्व के प्रमुख मरुस्थल का लिस्ट

मरुस्थलक्षेत्र (किमी.2 में)विस्तार क्षेत्र
सहारा84, 00,000अल्जीरिया, चाड, इरीट्रिया, लीबिया, माली, मारितानिया, नाइजर,
सूडान, ट्यूनीशिया, मिस्र, मोरक्को और पश्चिमी सहारा
अरब23,30,000सऊदी अरब, यमन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, यूएई
गोबी10,40,000मंगोलिया और चीन
कालाहारी5,20,000बोत्सवाना, अंगोला, नामीबिया, द. अफ्रीका
पैटागोनियन6,70,000अर्जेंटीना एवं चिली
सीरियाई5,20,000इराक, जॉर्डन, सीरिया
तकला मकान3,20,000सीक्यांग ( चीन )
सोनोरन3,10,000एरीजोना एवं कैलीफोर्निया
नामीब3,10,000अंगोला एवं नामीबिया
काराकुम2,70,000तुर्कमेनिस्तान
थार2,60,000उत्तरी-पश्चिमी भारत और पाकिस्तान
सोमाली2,60,000सोमालिया गणराज्य (अफ्रीका)
अटाकामा1,80,000दक्षिणी अमेरिका
कजिलकुम1,80,000उज्बेकिस्तान, कजाख्तान और तुर्कमेनिस्तान
दस्ते-ए-लुट52,000पूर्वी ईरान
मोजाव26, 0000दक्षिणी कैलीफोर्निया ( संयुक्त राज्य अमेरिका )

विश्व के मरुस्थल प्रश्नोत्तरी | Deserts of the World GK

सभी महत्वपूर्ण विश्व के मरुस्थल जो पिछले वर्ष एग्जाम में पूछा गया था यहाँ नियमानुसार अंकित है. आप इसे सरलता से स्मरण कर सकते है.

Q.1. निम्नलिखित में से कौन विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है?

  • अरेबियन 
  • कालाहारी  
  • सहारा
  • थार

उत्तर:- सहारा

Q.2. दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन-सा है ?

  • अटाकामा 
  • कोलोरैडो  
  • कालाहारी
  • थार

उत्तर:- थार

Q.3. गोबी मरुस्थल किस देश में स्थित है ?

  • आस्ट्रेलिया में 
  • भारत में 
  • मंगोलिया में 
  • प० अफ्रीका में

उत्तर:- मंगोलिया में 

Q.4. निम्नलिखित में कौन मरुस्थल नहीं है ?

  • थारू
  • कालाहारी
  • सहारा
  • गोबी

उत्तर:- थारू

Q.5. नूबियन मरुभूमि कहाँ स्थित है ?

  • इथियोपिया 
  • मिस्र 
  • सोमालिया 
  • सूडान

उत्तर:- सूडान

Q.6. अल गेजीरा’ रेगिस्तान किस देश में स्थित है ?

  • सऊदी अरब 
  • ईरान 
  • सूडान
  • मिस्र

उत्तर:- सूडान

Q.7. सोनोरान मरुस्थल किस देश में स्थित है?

  • मेक्सिको 
  • ग्वाटेमाला 
  • सं. रा. अ. 
  • होंडुरास

उत्तर:- मेक्सिको 

Q.8. पेटागोनिया मरुभूमि किस देश में स्थित है ?

  • अर्जेण्टीना 
  • बोत्सवाना
  • सूडान
  • सोमालिया

उतर:- अर्जेण्टीना

Q.9. सेचुरा मरुभूमि किस देश में स्थित है ?

  • पेरू 
  • चिली
  • अर्जेण्टीना 
  • ब्राजील

उत्तर:- पेरू

Q.10. तकला माकन मरुस्थल किस देश में स्थित है?

  • कजाकिस्तान 
  • तुर्कमेनिस्तान 
  • उजबेकिस्तान
  • चीन

उत्तर:- चीन

Q.11. कालाहारी मरुस्थल किस देश में स्थित है?

  • जाम्बिया 
  • द० अफ्रीका
  • नामीबिया 
  • बोत्सवाना

उत्तर:- बोत्सवाना

Q.12. ‘रूब-अल-खाली’ क्या है ?

  • सऊदी अरब का एक मरुस्थल 
  • इराक का एक मरुस्थल
  • ईरान का एक पठार
  • ओमान का एक तेल क्षेत्र

उत्तर:- सऊदी अरब का एक मरुस्थल 

Q.13. दस्त-ए-काबिर मरुस्थल निम्न में से किस देश में स्थित है ?

  • जॉर्डन
  • ईरान
  • सूडान
  • सऊदी अरब

उत्तर:- ईरान

Q.14. दक्षिणी कैलीफोर्निया (सं. रा. अ.) में कौन-सा मरुस्थल फैला हुआ है ?

  • सोनोरान
  • मोजेव
  • काइजिल कुम 
  • सेचुरा

उत्तर:- मोजेव

Q.15. निम्नलिखित में कौन उष्ण मरुस्थल का उदाहरण प्रस्तुत नहीं करता है?

  • सहारा 
  • थार 
  • कालाहारी
  • गोबी

उत्तर:- गोबी

Q.16. महाद्वीपों के सामान्यतः किस भाग में मरुस्थलों की उपस्थिति पायी जाती है?

  • उत्तरी
  • दक्षिणी
  • पूर्वी
  • पश्चिमी

उत्तर:- पश्चिमी

Q.17. पृथ्वी के स्थल पृष्ठ का कितना भाग रेगिस्तान है?

  • 10 वाँ
  • 5 वाँ
  • एक-तिहाई
  • छठवाँ

उत्तर:- 5 वाँ

Q.18. भारतीय मरुस्थल को कहते हैं ?

  • थार
  • सहारा
  • गोबी
  • अटाकामा

उत्तर:- थार

Q.19. विश्व का सबसे बड़ा शीत मरुस्थल है ?

  • लुत
  • काविर
  • तकला माकन
  • गोबि

उत्तर:- गोबि

Q.20. विश्व में सबसे शुष्कतम मरुस्थल कौन-सा है ?

  • अटाकामा
  • कालाहारी 
  • सहारा 
  • थार

उत्तर:- अटाकामा

Q.21. विश्व का मरुस्थल विहीन महाद्वीप कौन-सा है ?

  • एशिया 
  • यूरोप 
  • अफ्रीका
  • आस्ट्रेलिया

उत्तर:- यूरोप

Q.22. कालाहारी रेगिस्तान कहाँ है?

  • दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका
  • उत्तरी अफ्रीका
  • उत्तरी-पश्चिमी मेक्सिको 
  • दक्षिणी-पश्चिमी एशिया

उत्तर:- दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका

Q.23. सहारा मरुस्थल किस महाद्वीप में है?

  • अफ्रीका
  • एशिया 
  • यूरोप
  • अमेरिका

उत्तर:- अफ्रीका

Q.24. अटाकामा मरुस्थल किस दक्षिण अमेरिकी देश में है?

  • चिली
  • पेरू
  • ब्राजील 
  • कोलम्बिया

उत्तर:- चिली

Q.25. मरुद्वीप (Oasis) किससे सम्बन्धित है?

  • हिमनदी
  • द्वीप
  • पर्वत
  • रेगिस्तान

उत्तर:- रेगिस्तान

Q.26. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विश्व का सबसे बड़ा शीतोष्ण मरुस्थल है?

  • पैटागोनियन मरुस्थल 
  • तकलामाकन मरुस्थल
  • ईरानी मरुस्थल
  • तुर्कमान मरुस्थल

उत्तर:- तकलामाकन मरुस्थल

Q.27. विश्व के सबसे बड़े खारे रेगिस्तानों में से एक ‘कच्छ का रण’ भारत के किस राज्य में स्थित है?

  • गुजरात 
  • असम 
  • तेलंगाना
  • मध्य प्रदेश

उत्तर:- गुजरात

Q.28. तकलामकान मरुस्थल कहाँ स्थित है?

  • पश्चिमी एशिया में
  • अफ्रीका में सहारा के दक्षिणी किनारे पर
  • दक्षिण अमेरिका में
  • मध्य एशिया में

उत्तर:- मध्य एशिया में

भूगोल सम्बंधित टॉपिक

अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखाचट्टान प्रश्नोत्तरी
भूगोल प्रश्नोत्तरीकंप्यूटर प्रश्नोत्तरी
विश्व की नहरें प्रश्नोत्तरीविश्व के द्वीप प्रश्न-उत्तर
भूकम्प से सम्बंधित प्रश्नोत्तरीपर्वत, पठार एवं मैदान प्रश्नोत्तरी
भौगोलिक स्थलाकृतियाँविश्व के महाद्विप प्रश्नोत्तरी

Leave a Comment