राजनितिक शास्त्र के महत्वपूर्ण चैप्टर में एक होने के वजह से इसका महत्व अधिक है, इसलिए इस चैप्टर से अत्यधिक प्रश्न पूछा जाता है. क्लास 10 के एग्जाम में लोकतंत्र की चुनौतियाँ से लगभग 20% प्रश्न पूछा जाता है. सोशल साइंस में अधिक मार्क्स प्राप्त करने का एक मात्र रास्ता यह ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन है.
क्योंकि सिर्फ यही एक ऐसा चैप्टर है जो आपको इस विषय में अत्यधिक अंक दिलाने में मदद कर सकता है. उम्मीद है दिए गए लोकतंत्र की चुनौतियाँ प्रश्न उत्तर आपके एग्जाम में एक महत्वपूर्ण योगदान निभाएगा.
महत्वपूर्ण लोकतंत्र की चुनौतियाँ प्रश्न उत्तर
1. गठबंधन सरकार की पकड़ प्रशासन पर कैसी होती है?
- (क) मजबूत
- (ख) अति मजबूत
- (ग) कठोर
- (घ) ढीली
उत्तर-(घ)
2: दुनिया के देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था आज भी नहीं है-
- (क) तीन चौथाई देशों में
- (ख) एक तिहाई देशों में
- (ग) एक चौथाई देशों में
- (घ) आधे देशों में
उत्तर-(ग)
3. लोकसभा में निर्वाचन हेतु कुल सीटों की संख्या है
- (क) 542
- (ग) 543
- (ख) 544
- (घ) 545
उत्तर-(ग)
4. 15वीं लोकसभा चुनाव में काँग्रेस को प्राप्त सीटों की संख्या थी-
- (क) 201
- (ख) 203
- (ग) 202
- (घ) 204
उत्तर-(ग)
5. संसद में महिलाओं को कितना प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव है?
- (क) 33 प्रतिशत
- (ख) 30 प्रतिशत
- (ग) 32 प्रतिशत
- (घ) 31 प्रतिशत
उत्तर-(क)
इसे भी पढ़े,
दसवी की हन्दी नोट्स पीडीऍफ़ डाउनलोड | सामाजिक विज्ञान नोट्स पीडीऍफ़ |
दसवी विज्ञानं नोट्स पीडीऍफ़ | कक्षा 10 गणित नोट्स पीडीऍफ़ |
10th क्लास हिंदी नोट्स पीडीऍफ़ | कक्षा 10 के लिए संस्कृत नोट्स |
6. बिहार विधान सभा का पिछला चुनावी वर्ष है-
- (क) 2015
- (ख) 2008
- (ग) 2009
- (घ) 2007
उत्तर-(क)
7. श्रीलंका में संघर्ष है-
- (क) उल्फा एवं सरकार के बीच
- (ख) उल्फा एवं लिट्टे के बीच
- (ग) लिट्टे एवं सरकार के बीच
- (घ) नक्सली एवं सरकार के बीच
उत्तर-(ग)
8. लोकतंत्र की सफलता निर्भर करती है-
- (क) नागरिकों की उदासीनता पर।
- (ख) नागरिकों की गैर-कानूनी कार्रवाई पर।
- (ग) नागरिकों की विवेकपूर्ण सहभागिता पर।
- (घ) नागरिकों द्वारा अपनी जाति के हितों की रक्षा पर। उत्तर—(ग)
9. भारत में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?
- (क) 50 प्रतिशत
- (ख) 25 प्रतिशत
- (ग) 33 प्रतिशत
- (घ) कोई नहीं
उत्तर-(घ)
10. सूचना के अधिकार से लोग होते हैं-
- (क) क्रान्तिकारी
- (ख) उग्रवादी
- (ग) शान्तिवादी
- (घ) जागरूक
उत्तर (घ)
11. जनरल पिनोशे की सरकार का सम्बंध किससे है?
- (क) चिली
- (ख) पोलैण्ड
- (ग) घाना
- (घ) इराक
उत्तर-(क)
12. मोरालेज कहाँ के प्रधानमंत्री बने?
- (क) नेपाल के
- (ख) बोलिविया के
- (ग) घाना के
- (घ) चीन के
उत्तर-(ख)
13. लोकतंत्र के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा क्या है?
- (क) अशिक्षा
- (ख) राजनीतिक जागृति
- (ग) लोकतंत्र में आस्था
- (घ) सामाजिक समानता
उत्तर-(क)
14. लोकतंत्र के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
- (क) लोकतंत्र को सशक्त बनाना
- (ख) गरीबी दूर करना
- (ग) उच्च शिक्षा की व्यवस्था करना
- (घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(क)
15. लिच्छवी गणतंत्र भारत के किस राज्य में अवस्थित था?
- (क) बिहार
- (ख) उड़ीसा
- (ग) झारखण्ड
- (घ) उत्तराखण्ड
उत्तर-(क)
16. निम्नलिखित में से कौन-सी चुनौती लोकतंत्र से संबंधित नहीं है-
- (क) लोकतंत्र में सुदृढ़ आधार पर आधारित करना
- (ख) गैर-लोकतांत्रिक राज्यों में लोकतंत्र की स्थापना के लिए आधार
- (ग) लोकतांत्रिक मूल्यों के विस्तार को चुनौती
- (घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(घ)
17. किस बात से यह परिलक्षित होता है कि बिहार में लोकतंत्र की जड़ें गहरी हैं?
- (क) वैशाली का लिच्छवी गणतंत्र
- (ख) नालन्दा का प्राचीन विश्वविद्यालय
- (ग) भागलपुर का विक्रमशीला विश्वविद्यालय
- (घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर—(क)
18. भारत में भाषा के आधार पर राज्यों का पुनर्गठन किस वर्ष किया गया?
- (क) 1953 ई० में
- (ख) 1954 ई. में
- (ग) 1955 ई. में
- (घ) 1956 ई० में
उत्तर-(घ)
19. निम्नांकित में कौन-सा कदम लोकतांत्रिक सुधार का सूचक है?
- (क) पंचायती राज
- (ख) सामाजिक असमानता
- (ग) अशिक्षा
- (घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(क)
20. निम्नलिखित में से किस देश में जल-संघर्ष एक मुद्दा बनकर उभरा था
- (क) फ्रांस
- (ख) जर्मनी
- (ग) बोलिविया
- (घ) पाकिस्तान
उत्तर-(ग)
21. ब्रिटेन में किस वर्ष सार्वजनिक वयस्क मताधिकार को मान्यता मिली?
- (क) 1925 ई. में
- (ख) 1926 ई. में
- (ग) 1927 ई. में
- (घ) 1928 ई में
उत्तर (घ)
22. भारतीय लोकतंत्र की कमजोरियों को दूर करने के लिए सर्वश्रेष्ठ उपाय क्या है?
- (क) मीडिया पर नियंत्रण
- (ख) सुधारात्मक कानूनों का निर्माण
- (ग) बूथ छापामारी
- (घ) आर्थिक असमानता
उत्तर-(ख)
23. आधुनिक युग में प्रत्यक्ष लोकतंत्र कहाँ है?
- (क) संयुक्त राज्य अमेरिका में
- (ख) जर्मनी में
- (ग) फ्रांस में
- (घ) स्विट्जरलैण्ड में
उत्तर-(घ)
24, लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता के विकेन्द्रीकरण की दृष्टि से कौन-सा
- (क) 40वाँ संशोधन
- (ख) 42वाँ संशोधन
- (ग) 73वाँ तथा 74वाँ संशोधन
- (घ) 87वाँ संशोधन
उत्तर-(ग)
25. लोकतंत्र एक शासन है जिसमें-
- (क) सामाजिक व्यवस्था है
- (ख) आर्थिक आदर्श है
- (ग) विशेष मनोवृत्ति है
- (घ) उपर्युक्त तीनों
उत्तर-(घ)
26. मिली-जुली सरकार में सम्भव नहीं है-
- (क) अपनी इच्छा लादना
- (ख) अपनी इच्छा नहीं लादना
- (ग) अपनी थोड़ी इच्छा लादना
- (घ) उपयुक्त तीनो
उत्तर-(क)
27. प्रजातंत्र की सफलता तभी सम्भव है जब स्थानीय सरकारें होंगी-
- (क) मजबूत
- (ख) सामान्य
- (ग) कमजोर
- (घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर—(क)
28. नए विश्व सर्वेक्षण के आधार पर भारतवर्ष में मतदाताओं की संख्या कितनी है?
- (क) 90 करोड़
- (ख) 71 करोड़
- (ग) 75 करोड़
- (घ) 95 करोड़
उत्तर-(ख)
29. क्षेत्रवाद की भावना का एक कुपरिणाम है?
- (क) अपने क्षेत्र से लगाव
- (ख) राष्ट्रहित
- (ग) राष्ट्रीय एकता
- (घ) अलगाववाद
उत्तर-(घ)
29. क्षेत्रवाद की भावना का एक कुपरिणाम है?
- (क) अपने क्षेत्र से लगाव
- (ख) राष्ट्रहित
- (ग) राष्ट्रीय एकता
- (घ) अलगाववाद
उत्तर-(घ)30. किस देश की गौरवपूर्ण क्रांति ने लोकतंत्र के सिद्धान्त को पल्लवित- पुष्पित होने का मौका दिया?
- (क) फ्रांस की
- (ख) रूस की
- (ग) इंगलैंड की
- (घ) चीन की
उत्तर-(ग)
31. नेपाल में राजशाही कितने वर्षों तक चली?
- (क) 246 वर्ष
- (ख) 245 वर्ष
- (ग) 247 वर्ष
- (घ) 240 वर्ष
उत्तर-(घ)
32. लोकतंत्र में किनमें बेहतर सम्बंध होना चाहिए?
- (क) न्यायपालिका एवं कार्यपालिका
- (ख) न्यायपालिका एवं विधायिका
- (ग) केन्द्र एवं राज्य
- (घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(ग)
भूगोल ऑब्जेक्टिव प्रश्न (Geography)
- निर्माण उद्योग ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन
- परिवहन, संचार एवं व्यापर ऑब्जेक्टिव प्रश्न
- कृषि एवं वन संसाधन प्रश्न उत्तर
- कक्षा 10 मानचित्र अध्ययन प्रश्न उत्तर
राजनीति शास्त्र (Political Science)
- लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी प्रश्न उत्तर
- सत्ता में साझेदारी की कार्य प्रणाली ऑब्जेक्टिव
- लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष प्रश्न
- लोकतंत्र की उपलब्धियाँ ऑब्जेक्टिव प्रश्न
- लोकतंत्र की चुनौतियाँ प्रश्न उत्तर
अर्थशास्त्र ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन (Economics)
- भारतीय अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास प्रश्न उत्तर
- मुद्रा, बचत एवं साख प्रश्न उत्तर
- हमारी वित्तीय संस्थाएँ प्रश्न उत्तर
- रोजगार एवं सेवाएँ प्रश्न
- क्लास 10th उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण प्रश्न
इतिहास ऑब्जेक्टिव (History)
- यूरोप में राष्ट्रवाद प्रश्न
- समाजवाद एवं साम्यवाद ऑब्जेक्टिव प्रश्न
- हिन्द-चीन में राष्ट्रवादी आन्दोलन प्रश्न
- भारत में राष्ट्रवाद ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन
- Class 10th अर्थव्यवस्था और आजीविका प्रश्न उत्तर
- शहरीकरण एवं शहरी जीवन प्रश्न
- Class 10th व्यापार और भूमंडलीकरण प्रश्न उत्तर
- प्रेस-संस्कृति एवं राष्ट्रवाद प्रश्न उत्तर
आपदा प्रबंधन (Disaster Management)
- प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन
- बाढ़ और सुखाड़ प्रश्न उत्तर
- भूकम्प एवं सुनामी प्रश्न उत्तर
- जीवनरक्षक आकस्मिक प्रबंधन प्रश्न उत्तर
- आपदा में वैकल्पिक संचार व्यवस्था प्रश्न
- आपदा और सह-अस्तित्व प्रश्न उत्तर

मैं दिशा शर्मा Focusonlearn.com पर हिंदी कंटेंट राइटर हूँ. मुझे सरकारी योजना, कोर्स एवं स्कालरशिप पर हिंदी में पोस्ट लिखना पसंद है. इस प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा एवं सरकारी योजना से सम्बंधित जानकारी और स्टेप आपको प्रदान किया जाएगा, जिसका उपयोग दैनिक जीवन में कर सकते है.