महाजनपद काल प्रश्नोत्तरी: छठी शताब्दी ईसापूर्व, प्रारंभिक भारतीय इतिहास को परिवर्तनकारी काल अर्थात नई विचारधारा के विकाश के रूप में महत्त्वपूर्ण समझा जाता है. क्योंकि यह प्रारंम्भिक राज्यों, लोहे के बढ़ते प्रयोग और सिक्कों के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण काल है. बौद्धग्रन्थ के अनुसार इसी समय यानि Mahajanpad Kal में बौद्ध और जैन सहित अनेक दार्शनिक विचारधाराओं का विकास एवं प्रसिद्धीकारण हुआ.
छठी शताब्दी में अनेक शक्तिशाली राज्यों का विकास एवं राजनीतिक संगठनों का निर्माण हुआ. जो बाद में चलकर एक विकशित और समृद्ध शासन का नीव बना.
Mahajanpad Kal में कृषि उत्पादन, नियमित कर व्यवस्था आदि ने राज्य संस्था को मजबूत बनाने में एक महत्वपूर्ण योगदान अर्पित किया. जिससे राज्यों को सामरिक रूप से शक्तिशाली लौह तकनीक पर आधारित उच्च श्रेणी के हथियारों से जन से जनपद एवं सम्राज बनने में बहुत योगदान दिया. इसलिए, यहाँ महाजनपद काल प्रश्नोत्तरी उपलब्ध कराया गया है जो एग्जाम के लिए आवश्यक है.
महाजनपद काल प्रश्नोतरी एवं तथ्य
सामान्यतः महाजनपद काल प्राचीन भारत में राज्य या प्रशासनिक इकाइयों कहा जाता था. उत्तर वैदिक काल में कुछ जनपदों का उल्लेख मिलता है. इसकी जानकारी बौद्धग्रंथ अंगुत्तर निकाय से मिलती है.
सूत्रकाल / बुद्ध युग / द्वितीयनगरीकरण आदि भी महाजनपद काल के ही नाम है जिसे अलग विशेषता के अनुरूप अनुसरण किया जाता है.
बौद्धग्रंथ अंगुत्तर निकाय के अनुसार छठी शताब्दी तक महाजनपदों के अतिरिक्त अन्य जनपदों का अस्तित्व नही था. भू-भाग विस्तार में बड़ा होने के कारण ही बौद्धग्रंथ में केवल 16 महाजनपदों का उल्लेख हुआ है.
16 महाजनपद काल | The 16 Mahajanapadas
बौद्ध तथा जैन ग्रंथों में इनके बारे में कुल सोलह महाजनपदों का नाम मिलता है जिसका नामाकरण अलग-अलग ग्रंथों में भिन्न-भिन्न हैं. जो निम्न प्रकार है.
महाजनपद | राजधानी | क्षेत्र (भौगोलिक स्थान) |
अंग | चंपा | भागलपुर, मुंगेर (बिहार) |
मगध | राजगृह | पटना, गया (बिहार) |
वत्स | कौशाम्बी | इलाहबाद ( उत्तर प्रदेश) |
काशी | वाराणसी | वाराणसी (उत्तर प्रदेश ) |
कोशल | श्रावस्ती | फौजबाद (उत्तर प्रदेश ) |
वज्जि | वैशाली / मिथिला | मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा ( बिहार) |
अवन्ती | उज्जैन | मालवा (मध्य प्रदेश) |
मल्ल | कुशावती | देवरिया (उत्तरप्रदेश) |
पंचाल | अहिच्छत्र | बरेली, फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) |
चेदी | शक्तिमती | बुंदेलखंड (उत्तर प्रदेश) |
करू | इंद्रप्रस्थ | दिल्ली, मेरठ एवं हरियाणा |
मत्स्य | विराटनगर | जयपुर ( राजस्थान ) |
कम्बोज | हाटक | राजोरी एवं हजारा (उत्तर प्रदेश) |
शुरशेन | मथुरा | मथुरा (उत्तर प्रदेश) |
अश्मक | पोटली | गोदावरी नदी ( दक्षिण भारत का एक मात्र जनपद) |
गांधार | तक्षशिला | रावलपिंडी एवं पेशावर ( पाकिस्तान) |
ऊपर अंकित सभी महाजनपद प्रतियोगिता परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है. अतः स्मरण रखे.
महाजनपद काल प्रश्न उत्तर | Mahajanpad Kal GK
यहाँ कुछ ऐसे प्रशों का शमुह अंकित है जो कई बार एग्जाम में पूछा जा चूका है. इसलिए, एग्जाम के साथ वर्ष भी प्रश्न के साथ उपलब्ध कराया गया है ताकि याद रखने में सहायता मिले.
Q.1. पालि ग्रंथों में गांव के मुखिया को क्या कहा गया है? {RRB रॉची TC 2004}
- ग्रामक
- भोजक / ग्राम भोजक
- जेष्ठक
- ग्रामपति
उत्तर:- भोजक / ग्राम भोजक
Q.2. उज्जैन का प्राचीन नाम क्या था? [RRB चंडीगढ़ ASM/GG 2005; MPPSC 2003]
- अवन्तिका
- तक्षशिला
- कान्यकुब्ज
- धान्यकटक
उत्तर:- अवन्तिका
Q.3. नंद वंश का संस्थापक कौन था? [RRB 7e Tech. 2004: UKPSC 2017]
- महापद्यनंद
- कालाशोक
- घननंद
- नागार्जुन
उत्तर:- महापद्यनंद
Q.4. ग्रीक / यूनानी लेखकों द्वारा किसे ‘अग्रमीज’ / ‘जैन्ड्रमीज’ कहा गया?
- अजातशत्रु
- कालाशोक
- महापद्यनंद
- पननंद
उत्तर:- पननंद
Q.5. प्राचीन भारत में पहला विदेशी आक्रमण किनके द्वारा किया गया?
- ईरानियों द्वारा
- यूनानियों द्वारा
- शकों द्वारा
- कुषाणों द्वारा
उत्तर:- ईरानियों द्वारा
Q.6. प्राचीन भारत में दूसरा विदेशी आक्रमण एवं पहला यूरोपीय आक्रमण किनके द्वारा किया गया?
- ईरानियों द्वारा
- यूनानियों द्वारा
- शकों द्वारा
- कुषाणों द्वारा
उत्तर:- यूनानियों द्वारा
Q.7. ईरान के हखमनी वंश के किस शासक ने भारतीय भू-भाग को जीतने के बाद उसे फारस साम्राज्य का 20वां प्रांत (क्षत्रपी) बनाया?
- साइरस
- डेरियस / दारयबाहु-I
- जेरसिस/क्षयार्ष
- डेरियस / दारयबाहु-III
उत्तर:- डेरियस / दारयबाहु-I
Q.8. हाइडेस्पस या वितस्ता (आधुनिक नाम-झेलम) का युद्ध (326 B.C.) किन -किन शासकों के बीच हुआ?
- सिकंदर एवं पोरस के मध्य
- सेल्यूकस एवं चन्द्रगुप्त मौर्य के मध्य
- चंद्रगुप्त मौर्य एवं घननंद के मध्य
- सिकंदर एवं आम्भी के मध्य
उत्तर:- सिकंदर एवं पोरस के मध्य
Q.9. सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया?
- 326 ई.पू.
- 326 ई.
- 323 ई.पू.
- 323 ई.
उत्तर:- 326 ई.पू.
Q.10. हर्यक वंश के किस शासक को ‘कुणिक’ कहा जाता था?
- बिम्बिसार
- उदयिन
- अजातशत्रु
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- अजातशत्रु
Q.11.किस शासक ने गंगा एवं सोन नदियों के संगम पर पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना की? {148-52वीं BISC2008}
- अजातशत्रु
- उदयिन
- अशोक
- घननंद
उत्तर:- उदयिन
Q.12. शिशुनाग वंश का वह कौन सा शासक था, जिसके समय में वैशाली में द्वितीय कहा जाता है? बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया, उसे ‘काकवर्ण’ के नाम से भी जाना जाता है.
- शिशुनाग
- कालाशोक
- नंदिवर्धन
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- कालाशोक
Q.13. 323 ई.पू. में सिकंदर महान् की मृत्यु हुई थी? [SSC.Mat. 2002]
- फारस में
- बेबीलोन में
- मेसीडोनिया में
- तक्षशिला में
उत्तर:- बेबीलोन में
Q.14. सिकंदर महान् एवं पोरस / पुरु की सेनाओं ने निम्नलिखित में से किस नदी के आमने-सामने वाले तटों पर पड़ाव डाला हुआ था? {ISST Mat.2002}
- रावी के
- झेलम के
- सतलज के
- चेनाब के
उत्तर:- झेलम के
Q.15. किस प्रकार का मृदभाण्ड (पॉटरी) भारत में द्वितीय नगरीकरण / शहरीकरण के प्रारंभ का प्रतीक माना गया? {SSC Mat. 2002}
- गेरु रंग वाले मृदभाण्ड
- उत्तरी काले पालिशकृत वर्तन
- काले और लाल बर्तन
- चित्रित धूसर मृदभाण्ड
उत्तर:- उत्तरी काले पालिशकृत वर्तन
Q.16. मगध की प्रथम राजधानी कौन-सी थी? {47वीं BPSC 2005;53-55वीं BPSC 2010}
- पाटलिपुत्र
- वैशाली
- गिरिव्रज / राजगृह
- चम्पा
उत्तर:- गिरिव्रज/ राजगृह
Q.17. किस शासक द्वारा सर्वप्रथम पाटलिपुत्र का राजधानी के रूप में चयन किया गया? [46वीं BPSC 2004]
- अजातशत्रु द्वारा
- कालाशोक द्वारा
- उदयिन द्वारा
- कनिष्क द्वारा
उत्तर:- उदयिन द्वारा
Q.18. सोलह महाजनपदों की सूची उपलब्ध कहाँ है? [46वीं BPSC 2004]
- महाभारत में
- अंगुत्तर निकाय में
- छांदोग्य उपनिषद में
- संयुक्त निकाय में
उत्तर:- अंगुत्तर निकाय में
Q.19. निम्नलिखित में से मगध का कौन-सा राजा सिकंदर महान का समकालीन था? [44वीं BPSC-2001]
- महापद्यनंद
- घननंद
- सुकल्प
- चन्द्रगुप्त मौर्य
उत्तर:- घननंद
Q.20. प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस सदी में हुआ था? [42वींBPSC 1998]
- चौथी सदी ई०पू०
- छठी सदी ई०पू०
- दूसरी सदी ई०पू०
- पहली सदी ई०पू०
उत्तर:- छठी सदी ई०पू०
Q.21. छठी सदी ईसा पूर्व के दौरान बड़े राज्यों के उदय का मुख्य कारण क्या था?
- उत्तर प्रदेश और बिहार में व्यापक पैमाने पर लोहे का उपयोग
- जनजातीय समाज में अधिक व्यवस्थित जीवन का मार्ग प्रशस्त किया
- व्यापार एवं वाणिज्य का उल्लेखनीय विकास
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- उत्तर प्रदेश और बिहार में व्यापक पैमाने पर लोहे का उपयोग
Q.22. मगध सम्राट् बिम्बिसार ने अपने राजवैद्य जीवक को किस राज्य के राजा की चिकित्सा के लिए भेजा था?
- कोशल
- अंग
- अवंति
- वैशाली
उत्तर:- अवंति
Q.23. किस शासक ने अवंति को जीतकर मगध का हिस्सा बना दिया?
- अजातशत्रु
- बिम्बिसार
- शिशुनाग
- महापद्यनंद
उत्तर:- शिशुनाग
Q.24. किस मगध सम्राट ने अंग का विलय अपने राज्य में कर लिया?
- बिम्बिसार
- अजातशत्रु
- उदयिन
- शिशुनाग
उत्तर:- बिम्बिसार
Q.25. शिशुनाग ने किस राज्य का विलय मगध साम्राज्य में नहीं किया?
- अवंति
- वत्स
- अवंति एवं वत्स {दोनों}
- काशी
उत्तर:- काशी
Q.26.काशी और लिच्छवी का विलय मगध साम्राज्य में किसने किया?
- बिम्बिसार
- अजातशत्रु
- उदयिन
- शिशुनाग
उत्तर:- अजातशत्रु
Q.27. मगध साम्राज्य के बारे में कौन सही नहीं है ?
- पुराणों एवं महाकाव्यों के अनुसार इसकी स्थापना वृहद्रथ ने की
- महापद्यनंद ने इसे सर्वाधिक विस्तार प्रदान किया तथा ‘सर्वक्षत्रांतक’
(क्षत्रियों का अंत करने वाला) एवं ‘इकराट’ की उपाधि धारण की
- गिरिव्रज, राजगृह, पाटलिपुत्र एवं वैशाली क्रमशः इसकी चार राजधानियाँ बनीं
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- इनमें से कोई नहीं
Q.28. सिकन्दर के आक्रमण के समय उत्तर भारत पर निम्नलिखित राजवंशों में किस एक का शासन था ? [UPSC 2000]
- नंद
- शुंग
- मौर्य
- कण्व
उत्तर:- नंद
Q.29. निम्नलिखित में कौन-सा एक, ईसा पूर्व 6ठी सदी में, प्रारंभ में भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली नगर राज्य था ? {UPSC 1999}
- गांधार
- कम्बोज
- काशी
- मगध
उत्तर:- मगध
Q.30. पहला ईरानी शासक जिसने भारत के कुछ भाग को अपने अधीन किया था? {RAS/RTS 1994-95}
- साइरस
- कोम्बिसिस
- डेरियस
- जेरसिस (क्षयार्ष)
उत्तर:- डेरियस
Q.31. मगध के राजा अजातशत्रु का सदैव किस गणराज्य के साथ युद्ध रहा?
- वज्जि संघ (वैशाली)
- पंचाल
- दोनों के साथ
- किसी के साथ नहीं
उत्तर:- वज्जि संघ (वैशाली)
Q.32. वज्जि संघ के विरुद्ध मगध राज्य के किस शासक ने प्रथम बार ‘रथमूसल’ (एक ऐसा रथ जिसमें गदा जैसा हथियार जुड़ा था) तथा ‘महाशिलाकण्टक’ (पत्थर फेंकनेवाला एक युद्ध यंत्र) नामक गुप्त हथियारों का प्रयोग किया?
- अजातशत्रु
- चन्द्रगुप्त मौर्य
- कालाशोक
- उदयिन
उत्तर:- अजातशत्रु
Q.33. नंद वंश का अंतिम सम्राट् कौन था?
- महापद्यनंद
- घननंद
- कालाशोक
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- घननंद
Q.34. भारत में सिक्कों / मुद्रा का प्रचलन कब हुआ?
- अशोक के शासनकाल में
- कनिष्क के शासनकाल में
- 600 ई०पू० में
- 300 ई०पू० में
उत्तर:- 600 ई०पू० में
Q.35. निम्न में से कौन-सा एक सिकंदर के आक्रमण का प्रभाव नहीं था?
- इस आक्रमण ने भारत और यूनान के बीच प्रत्यक्ष सम्पर्क स्थापित करवाया
- इस आक्रमण ने पश्चिमोत्तर भारत में यूनानियों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया
- सिकंदर अनेक उपनिवेशों की स्थापना के लिए उत्तरदायी था
- उसने भारत को यूनान की रियासत बनाया
उत्तर:- उसने भारत को यूनान की रियासत बनाया
Q.36. निम्नलिखित में से किस राज्य में गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्था नहीं थी ?
- कपिलवस्तु के शाक्य
- कुशीनगर के मल्ल
- वैशाली के लिच्छवी
- मगध
उत्तर:- मगध
Q.37. निम्नलिखित में से किसे ‘सेनिया’ (नियमित और स्थायी सेना रखनेवाला) कहा जाता था?
- बिम्बिसार
- अजातशत्रु
- उदयिन
- शिशुनाग
उत्तर:- बिम्बिसार
Q.38. निम्नलिखित में से किसे ‘उग्रसेन’ (भयानक सेना का स्वामी) कहा जाता था?
- बिम्बिसार
- घननंद
- शिशुनाग
- बिम्बिसार
उत्तर:- बिम्बिसार
Q.39. डेरियस (दारयबाहु)-I ने 516 B.C.में सिंधु के तटवर्ती भू भाग को जीतकर उसे ईरान का 20वाँ क्षत्रपी (प्रांत) बनाया, उससे कितना राजस्व प्राप्त होता था?
- 360 टैलेन्ट
- 370 टैलेन्ट
- 260 टैलेन्ट
- 270 टैलेन्ट
उत्तर:- 360 टैलेन्ट
Q.40. निम्नलिखित में से कौन सिकंदर के साथ भारत आनेवाला इतिहासकार नहीं था ?
- नियाकर्स
- एनासिक्रिटिस
- एरिस्टोबुलस
- हेरोडोट्स
उत्तर:- हेरोडोट्स
Q.41. महाजनपद काल में श्रेणियों के संचालक को कहा किया जाता था?
- श्रेष्ठिन
- सेठ
- जेट्टक
- ग्राम भोजक
उत्तर:- श्रेष्ठिन
Q.42. गृहपति’ का अर्थ है ?
- धनी किसान
- धनी व्यापारी
- धनी व्यक्ति
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- धनी किसान
Q.43.किस शासक ने बौद्धों के लिए विख्यात विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी? {SSC 2002.CgPSC 2012, UPPCS (P) 2015,2016}
- महिपाल
- देवपाल
- गोपाल
- धर्मपाल
उत्तर:- धर्मपाल
Q.44. किसके द्वारा तृतीय बौद्ध संगीति को संरक्षण प्रदान किया गया था?
{SSC2002}
- कनिष्क
- अशोक
- महाकस्सप
- उपालि
उत्तर:- अशोक
Q.44.बौद्ध ग्रंथ ‘पिटकों’ की रचना निम्नलिखित में से किस भाषा में की गई थी? [SSC2002]
- संस्कृत
- अर्द्धमागधी
- प्राकृत
- पाली
उत्तर:- पाली
Q.45. निम्न में से कौन एक बौद्ध ग्रंथ सोलह महाजनपदों का उल्लेख करता है?
{JUPPCS 2008}
- अंगुत्तर निकाय
- मज्झिम निकाय
- खुद्दक निकाय
- दीच निकाय
उत्तर:- अंगुत्तर निकाय
Q.46. छठी शताब्दी ई.पू. का मत्य महाजनपद स्थित था? {TUPPSC 2017}
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में
- राजस्थान में
- बुंदेलखंड में
- सहेलखंड में
उत्तर:- राजस्थान में
Q.47. निम्नलिखित में से किस एक नदी को पहले वितस्ता’ नाम से जाना जाता था? {NDA 2017}
- झेलम
- तुंगभद्रा
- भरतपूझा
- तिस्ता
उत्तर:- झेलम
Q.48. मगध के किस प्रारंभिक शासक ने राज्यारोहण के लिए अपने पिता की हत्या की एवं इसी कारणवश अपने पुत्र द्वारा मारा गया? {UPPCS 2007, 2011}
- बिम्बिसार
- अजातशत्रु
- उदयिन
- नागदशक
उत्तर:- अजातशत्रु
Q.49. विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया? [148-52वी BPSC2008]
- नंद
- गुप्त
- लिच्छवी
- मौर्य
उत्तर:- लिच्छवी
Q.50. अभिलेखीय साक्ष्य से प्रकट होता है कि नंद राजा के आदेश से एक नहर खोदी गयी थी? [UPPCS 1999]
- अंग में
- वंग में
- कलिंग में
- मगध में
उत्तर:- कलिंग में
उम्मीद है की आपको महाजनपद काल के महत्वपूर्ण प्रश्न पसंद आए होंगे. यदि कोई संदेह हो, तो हमें कमेंट अवश्य करे.
सम्बंधित पोस्ट

मैं दिशा शर्मा Focusonlearn.com पर हिंदी कंटेंट राइटर हूँ. मुझे सरकारी योजना, कोर्स एवं स्कालरशिप पर हिंदी में पोस्ट लिखना पसंद है. इस प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा एवं सरकारी योजना से सम्बंधित जानकारी और स्टेप आपको प्रदान किया जाएगा, जिसका उपयोग दैनिक जीवन में कर सकते है.