मेघ एवं वर्षण प्रश्न उत्तर: Megh Evam Varshan GK

विश्व भूगोल में Megh Evam Varshan सर्वाधिक महत्व रखता है. क्योंकि यह प्रकृति में होने वाले बदलाव का सबसे बड़ा कारण है. विशेषज्ञ ऐसे टॉपिक पर अपना विशेष ध्यान रखते है. जिसके फलस्वरूप यह कम्पटीशन का मुख्य भाग बन गया है. प्रत्येक वर्ष भूगोल GK से लगभग 5 % प्रश्न होते है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह टॉपिक कितना महत्वपूर्ण है.

प्रोफेशनल शिक्षकों के अनुसार मेघ एवं वर्षण से UPSC, SSC, Railway, Banking, State PSC, CDS, NDA आदि जैसे प्रतियोगिता एक्साम्स में भी प्रश्न होते है. इसलिए, मेघ एवं वर्षण प्रश्नोत्तर याद करना आवश्यक है. जिसे निचे दिया गया है.

मेघ एवं वर्षण का महत्व

अंतर्राष्ट्रीय मानचित्रावली में Megh Evam Varshan को विभिन्न उपयोग के आधार वर्गीकृत किया गया है, जो अपना अलग-अलग महत्व रखते है. मेघ को आकृति एवं रचना के आधार पर 14 भागों में विभाजित किया गया है. तथा वर्षण को जल की बूंदों, हिमलव व ठोस, और ओला इत्यादि के आधार पर विभिन्न रूप में वर्गीकृत किया गया है.

मेघ अर्थात बादल वायुमंडल में मौजूद जलवाष्प के संघनन से बने जलकणों के रूप में परिभाषित किए जाते है. तथा वर्षण वायुमंडलीय जल से संघनित होकर किसी भी रूप में पृथ्वी की सतह पर वापस आने के रूप में परिभाषित किया जाता है.

अर्थात, जब जल तरल या ठोस रूप में पृथ्वी पर आता है, तो उसे वर्षण कहते है. तथा जलवाष्प की संघनन से बने हिमकणों के दृश्यमान आकृति को मेघ कहते है.

भूगोल सम्बंधित प्रश्नमौर्य वंश प्रश्न
वैदिक सभ्यता प्रश्न सिन्धु घाटी सभ्यता प्रश्न
मुग़ल काल प्रश्नभारतीय संविधान प्रश्न
सोलर सिस्टम प्रश्नमौलिक कर्तव्य
पृथ्वी की आन्तरिक संरचना प्रश्नअक्षांश व देशान्तर रेखाएं प्रश्न

मेघ एवं वर्षण प्रश्न उत्तर | Megh Evam Varshan Prashn

Q.1. निम्नलिखित में से किस मेघ को ‘मोती का माता’ कहा जाता है ?

  • पक्षाभ मेघ 
  • कपासी मेघ 
  • वर्षा स्तरी मेघ 
  • स्तरी मेघ

उत्तर:- पक्षाभ मेघ 

Q.2. ऐसे घने धूसरी बादलों को क्या कहते हैं, जो वर्षा करते हैं ?

  • प्रभा मंडल वर्षा मेघ
  • वर्षा स्तरी मेघ
  • कपासी मेघ
  • पक्षाभ मेघ

उत्तर:- वर्षा स्तरी मेघ

Q.3. ओक्टास मापनी का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके मापने के लिये किया जाता है ?

  • वायुमण्डलीय आर्द्रता
  • ओस जमाव का स्तर
  • मेघाच्छादन की मात्रा
  • सौर प्रकाश की मात्रा

उत्तर:- मेघाच्छादन की मात्रा

Q.4. नेफोमीटर (Nephometre) से किसका मापन किया जाता है ?

  • वर्षा की मात्रा
  • बादलों का दिशा एवं गति
  • सागरीय लवणता
  • उपर्युक्त सभी

उत्तर:- बादलों का दिशा एवं गति

Q.5. कौन-सा मेघ वायुमण्डल में सर्वाधिक ऊँचाई पर निर्मित होता है ?

  • पक्षाभ मेघ
  • स्तरी मेघ
  • कपासी मध्य मेघ
  • वर्षा स्तरी मेघ

उत्तर:- पक्षाभ मेघ

Q.6. रेशेदार दिखाई देने वाले मेघ को क्या कहते हैं ?

  • कपासी
  • स्तरी
  • पक्षाभ
  • स्तरी मध्य मेघ

उत्तर:- पक्षाभ

Q.7. निम्नलिखित में से किस मेघ का शीर्ष ‘गोभी के फूल’ के समान प्रतीत होता है?

  • स्तरी मेघ
  • पक्षाभ मेघ
  • कपासी मेघ
  • वर्षा स्तरी मेघ

उत्तर:- कपासी मेघ

Q.8. विषुवतीय प्रदेश में सामान्यतः कौन-सा मेघ देखने को मिलता है ?

  • पक्षाभ 
  • कपासी वर्षा 
  • पक्षाभ स्तरी 
  • स्तरी

उत्तर:- कपासी वर्षा

Q.9. तड़ित झंझा एवं मूसलाधार वर्षा किस मेघ की महत्वपूर्ण विशेषता है ?

  • कपासी वर्षा मेघ
  • वर्षा स्तरी मेघ
  • कपासी मेघ
  • पक्षाभ कपासी मेघ

उत्तर:- कपासी वर्षा मेघ

Q.10. निम्नलिखित में से कौन-सा मेघ सूर्य एवं चन्द्रमा के चारों ओर प्रभामंडल का निर्माण करता है?

  • स्तरी कपासी 
  • कपासी वर्षा 
  • पक्षाभ कपासी 
  • पक्षाभ स्तरी

उत्तर:- पक्षाभ स्तरी

Q.11. रेगिस्तानों में बादल बरसते नहीं हैं-

  • उच्च वायु वेग के कारण
  • निम्न ताप के कारण
  • अल्प वायु वेग के कारण 
  • निम्न आर्द्रता के कारण

उत्तर:- निम्न आर्द्रता के कारण

Q.12. किसी स्थान विशेष की वर्षा निर्भर करती है-

  • पर्वतो की दिशा पर
  • समुद्र तल के वाष्पीकरण पर
  • ग्रीष्म की कठोरता पर 
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- पर्वतो की दिशा पर

Q.13. भूमध्यरेखीय प्रदेश में किस प्रकार की वर्षा होती है?

  • पर्वतीय वर्षा
  • चक्रवातीय वर्षा 
  • संवहनीय वर्षा 
  • मानसूनी वर्षा

उत्तर:- संवहनीय वर्षा 

Q.14. शीतोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में सामान्यतः किस प्रकार की वर्षा होती है?

  • संवाहनिक 
  • चक्रवातीय
  • पर्वतीय
  • मानसूनी

उत्तर:- चक्रवातीय

Q.15. पवन विमुख ढालों की अपेक्षा पवनाभिमुख ढालों पर दृष्टि अधिक होती है, यह किस वर्षा की विशेषता है?

  • चक्रवातीय 
  • प्रतिचक्रवातीय 
  • संवहनीय 
  • पर्वतकृत

उत्तर:- पर्वतकृत

Q.16. संसार की अधिकांश वर्षा निम्न में से किस रूप में होती है?

  • संवहनीय वर्षा 
  • पर्वतीय वर्षा 
  • चक्रवातीय वर्षा 
  • मानसूनी वर्षा

उत्तर:- पर्वतीय वर्षा

Q.17. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में सालोंभर वर्षा होती है?

  • मानसूनी
  • भूमध्यसागरीय 
  • भूमध्यरेखीय
  • टुण्डा

उत्तर:- भूमध्यरेखीय

Q.18. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में जाड़े की ऋतु में ही वर्षा होती है?

  • मानसूनी 
  • भूमध्यसागरीय 
  • भूमध्यरेखीय
  • टुण्डा

उत्तर:- भूमध्यसागरीय

Q.19. वृष्टि छाया प्रदेश किसे कहते हैं ?

  • पर्वतों के पवानामुख ढाल को 
  • या पर्वतों के पवनाविमुख ढाल को
  • पर्वतों के गिरिपाद को
  • वर्षा विहीन क्षेत्र को

उत्तर:- पर्वतों के पवनाविमुख ढाल को

Q.20. समान वर्षा की मात्रा वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा को क्या कहा जाता है?

  • आइसोबाथ 
  • आइसोहाइट 
  • आइसोराइम 
  • आइसोनेफ

उत्तर:- आइसोहाइट 

Q.21. किस प्रकार की वर्षा बिजली की चमक एवं बादलों की गरज के साथ होती है?

  • पर्वतीय वर्षा
  • चक्रवातीय वर्षा
  • संवहनीय वर्षा
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर:- संवहनीय वर्षा

Q.22. विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है-

  • रीयूनियन द्वीप 
  • अमेजन घाटी 
  • मासिनराम
  • चेरापूंजी

उत्तर:- मासिनराम

Q.23. विश्व का सर्वाधिक शुष्क स्थल कौन है ?

  • पेटागोनिया
  • सहारा 
  • अटाकामा 
  • थार

उत्तर:- अटाकामा 

Q.24. बादल फटने (Cloud brust) का क्या अर्थ है ?

  • मेघाच्छादित मौसम में फसल के बीजों का बोना
  • कृत्रिम वर्षा का निर्माण
  • भारी तूफान के साथ आसाधारण रूप से भारी बरसात
  • आकाश में बादलों के बिखरे हुए टुकडों की मौजूदगी

उत्तर:- भारी तूफान के साथ आसाधारण रूप से भारी बरसात

Q.25. रेगिस्तान में बादल अवक्षेप होकर क्यों नहीं बरसते ?

  • हवा की द्रूतगति
  • कम दबाव
  • न्यूनतम तापमान
  • केवल कम आर्द्रता

उत्तर:- कम आर्द्रता

Q.26. विश्व में वार्षिक वर्षा का औसत कितना है?

  • 70 सेमी
  • 100 सेमी
  • 130 सेमी
  • 160 सेमी

उत्तर:- 100 सेमी

Q.27. निम्नलिखित में से किस प्रकार के मेघ में सतत वर्षण के गुण होते हैं ?

  • पक्षाभ कपासी मेघ
  • कपासी मेघ
  • वर्षास्तरी मेघ
  • कपासी वर्षी मेघ

उत्तर:- वर्षास्तरी मेघ

सम्बंधित लिंक

अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखाचट्टान सम्बंधित प्रश्न
भारतीय नागरिकता प्रश्नकंप्यूटर सामान्य ज्ञान
भूकम्प से सम्बंधित GKपर्वत, पठार एवं मैदान प्रश्न
विश्व के मुख्य झीलें GKधार्मिक आंदोलन सामान्य ज्ञान

Leave a Comment