विश्व के महान वैज्ञानिकों द्वारा prithvi ki aantrik sanrachna के सम्बन्ध में पूर्ण सहमती नही हो पाई है. लेकिन भू-गर्भ में पायी जाने वाली परतों की मोटाई, घनत्व, तापमान, भार एवं वहाँ उपलब्ध पदार्थ की प्रकृति के आधार पर पृथ्वी के आन्तरिक संरचना विभिन्न वर्गों में किया गया है.
पृथ्वी के सम्पूर्ण भाग स्पष्ट न होने के कारण ही ये वर्गीकरण हमेशा ही कम्पटीशन एग्जाम के महत्वपूर्ण भाग रहे है. एसएससी, रेलवे, NDA, IAS, IBPS और अन्य स्टेट लेवल एग्जाम में prithvi ki aantrik sanrachna Prashn Uttar का बहुलता अधिक होता है. इसीलिए, आवश्यक प्रश्नों को यहाँ उपलब्ध कराया गया है जो कई बार एग्जाम में पूछे जा चुके है.
पृथ्वी की आन्तरिक संरचना | Internal Structure of Earth
तापमान, दबाव, घनत्व, उल्काओं एवं भूकंपीय तरंगों पर आधारित प्रमाणों को एकत्रित करके पृथ्वी की आन्तरिक संरचना वर्गीकृत किया जाता है. हालांकि, पृथ्वी को तीन प्रमुख भागो में बाँटा गया है.
- भू-पर्पटी (Crust)
- आवरण (Mantle)
- केन्द्रीय भाग (Core)
अवश्य पढ़े,
भूगोल प्रश्न | मौर्य वंश GK |
वैदिक सभ्यता GK | सिन्धु घाटी सभ्यता GK |
मुग़ल वंश GK | भारतीय संविधान GK |
सोलर सिस्टम GK | मौलिक कर्तव्य |
भू-पर्पटी (Crust)
पृथ्वी की सबसे उपरी सतह को भू-पर्पटी कहा जाता है जो के तरफ 34 किमी का भाग होता है. यह सामान्यतः बेसाल्ट चट्टानों से बना होता है. पृथ्वी की उपरी परत होने के कारण एवं अध्ययन को सरल बनाने के लिए इसे दो प्रमुख भागों में वर्गीकृत किया गया है.
- सियाल
- सीमा
सियाल के भाग में सिलिकन और एलुमिना तथा सीमा के भाग में सिलिकन और मैग्नेशियम की बहुलता एवं औसत घनत्व 2.7 ग्राम / सेमी3 होती है.
भू-पटल की संरचना में लगभग ऑक्सीजन 46.80 % सिलिकन 27.72% और अल्युमिनियम 8.13% उपलब्ध है.
आवरण (Mantle)
मेंटल पृथ्वी का आयतन का लगभग 83% भाग पर अवस्थित है जिसका औसत घनत्व 3.5 से 5.5 ग्राम / सेमी3 के बिच है. यह लगभग 2900 किमी का भाग है. जो बेसाल्ट चट्टानों से मिलकर बना है. यह मुख्यतः मैग्मा चैम्बर में पाया जाता है.
केन्द्रीय भाग
सामान्यतः पृथ्वी के केंद्र के भाग को केद्रीय भाग कहा जाता है. यह भाग निकेल एवं फेरस से बना हुआ है जिसका घनत्व 13 ग्राम / सेमी3 होता है. विशेषज्ञों के अनुसार केन्द्रीय भाग मुख्यतः द्रव अथवा प्लास्टिक अवस्था में विधमान होता है. यह संभवतः पृथ्वी के सम्पूर्ण आयतन का 16% भागों पर फैला हुआ है.
पृथ्वी की आन्तरिक संरचना प्रश्नोत्तर | Prithvi ki Aantrik Aanrachna Prashn Uttar
Q.1. पृथ्वी की आन्तरिक संरचना के सम्बन्ध में सर्वाधिक महत्वपूर्ण जानकारी का स्रोत क्या है?
- अप्राकृतिक साधन
- भूकम्प विज्ञान
- ज्वालामुखी क्रिया
- प्लेट विवर्तनिकी
उत्तर:- भूकम्प विज्ञान
Q.2. सियाल, सीमा तथा निफे के रूप में भूगर्भ का विभाजन किसके द्वारा किया गया है ?
- वैन डर ग्रैट
- डेली
- होम्स
- स्वेस
उत्तर:-स्वेस
Q.3. भूपृष्ठ की किस परत में बैसाल्ट चट्टानों की अधिकता है?
- सियाल
- सीमा
- निफे
- किसी में नहीं
उत्तर:- सीमा
Q.4. पृथ्वी के किस भाग में निकेल और लोहा की प्रधानता है ?
- सियाल
- सीमा
- निफे
- किसी में नहीं
उत्तर:- निफे
Q.5. पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत के लिए सर्वप्रथम ‘सियाल’ (SiAI) शब्द का प्रयोग किसने किया?
- होम्स
- स्वेस
- जेफरीज
- डेली
उत्तर:- स्वेस
इसे भी पढ़े,
Q.6. पृथ्वी की तीन संकेन्द्री परतों में ऊपर से दूसरी परत का नाम क्या है ?
- सियाल
- सीमा
- निफे
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- सीमा
Q.7. पृथ्वी के केन्द्र में पाया जाने वाला चुम्बकीय पदार्थ है-
- ग्रेनाइट
- बैसाल्ट
- निकेल
- डायोराइट
उत्तर:- निकेल
Q.8. स्वेस ने पृथ्वी के आन्तरिक भाग को तीन भागों में बाँटा था। उनके विभाजन में नहीं है-
- सियाल
- सीमा
- निफे
- सबस्टैटम
उत्तर:- सबस्टैटम
Q.9. स्थल मण्डल का तात्पर्य है-
- पृथ्वी का आन्तरिक भाग
- पृथ्वी का मध्यवर्ती भाग
- पृथ्वी का ऊपरी भाग
- पृथ्वी की बाह्य पपड़ी
उत्तर:- पृथ्वी की बाह्य पपड़ी
Q.10. स्थल मण्डल की मोटाई भूकम्पीय तरंगों के आधार पर कितनी मापी गयी है ?
- 105 किमी
- 100 किमी
- 200 किमी
- 80 किमी
उत्तर:- 100 किमी
Q.11. निम्नलिखित में से किस परत को बेरीस्फीयर कहा जाता है?
- वायुमण्डल का सबसे ऊपरी परत
- पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत
- पृथ्वी की सबसे आन्तरिक परत
- पृथ्वी की मध्यवर्ती परत
उत्तर:- पृथ्वी की सबसे आन्तरिक परत
Q.12. धरातल से भूगर्भ की ओर जाने पर गहराई के साथ तापमान वृद्धि की दर क्या है ?
- 1°C प्रति 165 मीटर
- 1°C प्रति 165 फीट
- 1°C प्रति 32 मीटर
- 1°C प्रति 32 फीट
उत्तर:- 1°C प्रति 32 मीटर
Q.13. पृथ्वी की आन्तरिक संरचना के अनुसार भूगर्भ का विभाजन भू-पटल, मेंटल तथा कोर में किया गया है। यह विभाजन किसका है?
- होम्स
- जैफरीज
- डेली
- ग्रांट
उत्तर:- ग्रांट
Q.14. महासागरीय सतह का निर्माण किस प्रकार की चट्टानों से हुआ है ?
- ग्रेनाइट
- बैसाल्ट
- परतदार
- गैब्रो
उत्तर:- बैसाल्ट
Q.15. मेंटल के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ?
- इसकी गहराई 35 किमी० से 2900 किमी० तक है।
- इसका सम्पूर्ण भाग प्लास्टिक की अवस्था में है।
- पृथ्वी के आयतन का 83.5% एवं द्रव्यमान का 67.8% भाग मेंटल है ।
- इसका घनत्व 3.0 से लेकर 5.5 तक है।
उत्तर:- इसका घनत्व 3.0 से लेकर 5.5 तक है।
Q.16. स्थलमण्डल (Lithosphere) में सम्मिलित है
- केवल ऊपरी भू-पटल
- ऊपरी भू-पटल तथा निचली भू-पटल दोनों
- ऊपरी भू-पटल, निचली भू-पटल तथा मेंटल का ठोस ऊपरी भाग
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- ऊपरी भू-पटल, निचली भू-पटल तथा मेंटल का ठोस ऊपरी भाग
Q.17. स्थलमण्डल का विस्तार कितने किमी० की गहराई तक है ?
- 80 किमी०
- 180 किमी०
- 100 किमी०
- 200 किमी०
उत्तर:- 100 किमी०
Q.18. निम्न में से किसको व्हाइट ऑफ द अर्थ कहा जाता है ?
- क्रस्ट (Crust)
- मेंटल (Mantle)
- कोर (Core)
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- मेंटल (Mantle)
अवश्य पढ़े, कंप्यूटर प्रश्नोत्तर
Q.19. मेंटल में निम्नलिखित में से किन तत्वों की प्रधानता होती है ?
- सिलिका और मैंगनीज
- सिलिका और ऐलुमिनियम
- सिलिका और मैग्नीशियम
- सिलिका और लोहा
उत्तर:- सिलिका और मैग्नीशियम
Q.20. पृथ्वी के कुल द्रव्यमान का लगभग कितना प्रतिशत मेंटल (Mantle) में पाया जाता है?
- 83%
- 32%
- 52%
- 68%
उत्तर:- 68%
Q.21. मोहो असम्बद्धता स्थित है-
- क्रस्ट तथा मैंटल के बीच
- ऊपरी मेंटल तथा निचली मेंटल के बीच
- मेंटल एवं कोर के बीच
- आन्तरिक मेंटल तथा बाह्य मेंटल के बीच
उत्तर:- क्रस्ट तथा मैंटल के बीच
Q.22. पृथ्वी के कोर (Core) में किस तत्व की प्रधानता होती है ?
- सिलिका एवं ऐलुमिनियम
- सिलिका एवं मैग्नीशियम
- सिलिका एवं निकेल
- लोहा एवं निकेल
उत्तर:- लोहा एवं निकेल
Q.23. भू-गर्भ में तापमान वृद्धि का कारण है-
- दबाव
- रेडियोसक्रिय पदार्थों का विखण्डन
- उपर्युक्त दोनों
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- उपर्युक्त दोनों
Q.24. गहराई में वृद्धि के अनुसार महाद्वीपीय भू-पटल के विभिन्न परतों का सही क्रम है।
- परतदार, ग्रेनाइट, बेसाल्ट
- परतदार, बेसाल्ट, ग्रेनाइट
- ग्रेनाइट, परतदार, बेसाल्ट
- ग्रेनाइट, बेसाल्ट, परतदार
उत्तर:- परतदार, ग्रेनाइट, बेसाल्ट
Q.25. पृथ्वी के भूपर्पटी में कौन-सा तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है ?
- कैल्शियम
- ऐलुमिनियम
- लोहा
- पोटैशियम
उत्तर:- ऐलुमिनियम
Q.26. धरातल से मोहो असम्बद्धता की गहराई लगभग कितनी है ?
- 30 किमी
- 100 किमी
- 200 किमी
- 700 किमी
उत्तर:- 30 किमी
Q.27. पृथ्वी ग्रह की संरचना में प्रावार (Mantle) के नीचे क्रोड निम्नलिखित में से किस एक से बना है?
- ऐल्युमीनियम
- क्रोमियम
- लौह
- सिलिकॉन
उत्तर:- लौह
Q.28. वलन क्रिया किसका परिणाम है?
- महादेशजनक बल
- भू-विक्षेपीय बल
- पर्वत निर्माणकारी बल
- बहिर्जात बल
उत्तर:- पर्वत निर्माणकारी बल
Q.29. मिश्रित धातुओं और सिलिकेटों से बनी धरती की परत कहलाती है-
- सिएल
- निफे
- साइमा
- प्रावार
उत्तर:- सिएल
Q.30. गुटेनबर्ग असम्बद्धता’ पृथ्वी के किन दो परतों के बीच है ?
- क्रस्ट और मैंटल
- ऊपरी और निचला मैंटल
- मैंटल और कोर
- आंतरिक और बाहरी कोर
उत्तर:- मैंटल और कोर
महत्वपूर्ण तथ्य
संघर्ष एवं रिसर्च के बाद सर्वप्रथम पाईथागोरस ने यह प्रतिपादित किया की पृथ्वी गोल है और ब्रह्माण्ड में स्वतंत्र रूप से लटकी हुई है. उसके पश्चात् सर आइजक न्यूटन ने साबित किया कि पृथ्वी नारंगी के समान है. लेकिन आधुनिक रिसर्च के अनुसार बताया गया कि पृथ्वी नाशपाती के समान है.
पृथ्वी की अध्ययन सरल एवं सुगम बनाने के लिए पृथ्वी की बाहा सतह को चार भागों में बाँटा गया है. स्थलमण्डल, जलमण्डल, वायुमण्डल और जैवमण्डल. ये सभी Prithvi Ki Aantrik Sanrachna GK का सबसे महत्वपूर्ण भाग है जिससे हमेशा प्रश्न पूछे जाते है. अतः स्मरण करने की पूर्ण प्रयास करे.

मैं दिशा शर्मा Focusonlearn.com पर हिंदी कंटेंट राइटर हूँ. मुझे सरकारी योजना, कोर्स एवं स्कालरशिप पर हिंदी में पोस्ट लिखना पसंद है. इस प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा एवं सरकारी योजना से सम्बंधित जानकारी और स्टेप आपको प्रदान किया जाएगा, जिसका उपयोग दैनिक जीवन में कर सकते है.