इतिहकारों के अनुसार Sangam Age ( संगम काल ) ईसापूर्व पहली शताब्दी के अंत एवं दूसरी शताब्दी के मध्य को माना जाता है. लेकिन इस काल के अवधि विद्वानों के कुछ मतभेद है. क्योंकि कुछ इतिहास कार इसे तीसरी शताब्दी से चौथी शताब्दी तक के समय अवधि को संगम काल मानते है.
संगम शब्द का शाब्दिक अर्थ मिलन होता है और संगम तमिल कवियों का एक संगम या सम्मलेन था, जो राजाओं के संरक्षण में ही आयोजित होता था. इस संगम में तमिल प्रदेश के सभी कवि, लेखक, और रचनाकार नियमित रूप से शामिल होते थे और विभिन्न विषयों पर साहित्यिक विचार-विमर्श किया करते थे.
आठवीं सदी में तीन संगमों का वर्णन मिलता है, इस प्रकार है.
- प्रमुख संगम
- मध्य संगम
- अंतिम संगम
साक्ष्यों के अनुसार प्रथम संगम मदुरै में आयोजित किया गया था तथा दूसरा संगम कपाटपुरम् में और तीसरा संगम भी मदुरै में हुआ था.
संगम साहित्य एवं राजवंश प्रश्नोत्तर
600 ई.पू. से 300 ई.पू. के बीच की अवधि, तमिलकम में
- पांड्य
- चोल
- चेर
के तीन तमिल राजवंशों और कुछ स्वतंत्र सरदारों, वेलिर का शासन था.
संगम साहित्य मुख्य रूप से तमिल भाषा में लिखा गया है जिसका विवरण देने वाला प्रमुख साहित्य स्त्रोत इस प्रकार है:-
- तोलकाप्पियम्
- एतुत्तौके
- पत्तुप्पातु
- पदिनेकिल्लकणक्कु
- शिलप्पादिकारम्
- मणिमेखलै
- जीवक चिन्तामणि महाकाव्य
संगम काल प्रश्नोत्तरी | Sangam Age GK
शेष तथ्यों का अध्ययन Sangam Age प्रश्नोत्तरी करेंगे जो एग्जाम के लिए अत्यंत आवश्यक है. यहाँ ऐसे भी प्रश्न उपलब्ध है जो एग्जाम में कई बार पूछे जा चुके है.
Q.1. किस ऋषि के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने दक्षिण भारत का आर्यकरण किया, उन्हें आर्य बनाया? [JPSC 2013]
- विश्वामित्र
- अगस्तस्य
- वशिष्ठ
- सांभर
उत्तर:- अगस्तस्य
Q.2. स्ट्रेबो के अनुसार संगम युग के किस वंश के शासक ने रोमन सम्राट आगस्टस के दरबार में 20 ई.पू. के लगभग अपना एक दूत भेजा?
- पांड्य नरेश ने
- चोल नरेश ने
- चेर नरेश ने
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- पांड्य नरेश ने
Q.3. तिरुवल्लुवर की रचना ‘कुरल’ या ‘मुप्पाल’ को कहा जाता है?
- तमिल भूमि का बाइबिल
- तमिल भूमि का महान व्याकरण ग्रंथ
- तमिल भूमि का महान नाट्य ग्रंथ
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- तमिल भूमि का बाइबिल
Q.4. ‘तमिल काव्य का इलियड’ कहा जाता है?
- तोल्लकप्पियम
- कुरल
- शिलप्पदिकारम्
- मणिमेकलई
उत्तर:- शिलप्पदिकारम्
Q.5. ‘तमिल काव्य का ओडिसी’ कहा जाता है?
- तोल्लकप्पियम
- कुरल
- शिलप्पदिकारम्
- मणिमेकलई
उत्तर:- मणिमेकलई
Q.6. पुहर/कावेरीपट्टनम की स्थापना किसने की?
- कारिकाल
- शेनगुट्टवन
- नेडुजेलियन
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- कारिकाल
Q.7. मुजरिस किस राज्य का प्रमुख बंदरगाह था ?
- चेर
- चोल
- पांड्य
- कदम्ब
उत्तर:- चेर
Q.8. किसके संबंध में यह कहावत है ‘जितनी जमीन में एक हाथी लेट सकता है उतनी जमीन सात आदमियों का पेट भर सकता है?
- तुंगभद्रा के तटवर्ती क्षेत्र
- रायचूर दोआब
- कावेरी डेल्टा
- इनमें से कोई नही
उत्तर:- कावेरी डेल्टा
Q.9. लाल चेर’ के नाम से प्रसिद्ध वह चेर शासक कौन था, जिसने कण्णगी (पत्तिनी) के मंदिर का निर्माण कराया था? [SSC 2002]
- एलारा
- कारिकाल
- शेनगुट्टवन
- नेदुन जेरल आदन
उत्तर:- शेनगुट्टवन
Q.10. तमिल का गौरवग्रंथ ‘जीवक चिन्तामणि’ किससे संबंधित है ?
- जैन
- बौद्ध
- हिन्दू
- ईसाई
उत्तर:- जैन
Q.11. तमिल भाषा का ‘मणिमेकलई’ नामक गौरवग्रंथ किससे संबंधित है? [SSC 2002]
- जैन धर्म
- बौद्ध धर्म
- हिन्दू धर्म
- ईसाई धर्म
उत्तर:- बौद्ध धर्म
Q.12. निम्न में कौन संगमयुगीन व्याकरण रचना सर्वाधिक महत्वपूर्ण रचना मानी गयी है ? [RRB ASMIGG 2005]
- एतुतगोई
- पादकिल्कणेक्कू
- तोलकाप्पियम
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- तोलकाप्पियम
Q.13. निम्नलिखित राजवंशों में किसका उल्लेख संगम साहित्य में नहीं हुआ? [BPSC 1996]
- कदम्ब
- चेर
- चोल
- पाण्ड्य
उत्तर:- कदम्ब
Q.14. संगम युग में उरैयूर किसलिए विख्यात था? [BPSC 1994]
- मसालों के व्यापार का महत्वपूर्ण केन्द्र
- कपास के व्यापार का महत्वपूर्ण केन्द्र
- विदेशी व्यापार का महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र
- आंतरिक व्यापार का महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र
उत्तर:- कपास के व्यापार का महत्वपूर्ण केन्द्र
Q.15. ‘तोलक्कप्पियम्’ ग्रंथ संबंधित है ? [UPPCS 1997]
- प्रशासन से
- विधि से
- व्याकरण और काव्य से
- उपर्युक्त सभी से
उत्तर:- व्याकरण और काव्य से
Q.16. धार्मिक कविताओं का संकलन ‘कुरल’ किस भाषा में है ? [MPPSC 1997]
- ग्रीक
- तमिल
- तेलुगु
- पालि
उत्तर:- तमिल
Q.17. किस संगमयुगीन राज्य के संरक्षण में तीन संगमों का आयोजन किया गया?
- चेर
- चोल
- पांड्य
- पल्लव
उत्तर:- पांड्य
Q.18. किसने उल्लेख किया है कि ‘नंदों ने अपना कोष गंगा की धारा में छिपा रखा था ?
- तोल्लकप्पियर
- तिरुवल्लुवर
- नक्कीरर
- मामूलनार
उत्तर:- मामूलनार
Q.19. प्लिनी के ग्रंथ एवं अज्ञातनामा लेखक के ग्रंथ पेरिप्लस के अनुसार मोती के सीप पाण्ड्य देश के किस क्षेत्र से निकलते थे?
- मदुरई
- कपाटपुरम
- कोल्चै
- इनमें कोई नहीं
उत्तर:- कोल्चै
Q.20. गाय या अन्य वस्तुओं के लिए लड़ते-लड़ते मरनेवाले वीरों के सम्मान में खड़े किये जानेवाले वीर-प्रस्तर को कहा जाता था?
- वीरकल/नाडुकुल
- उल्गू
- को
- कडमई
उत्तर:- वीरकल/नाडुकुल
Q.21. प्राचीनतम तमिल देवता मुरुगन किस वैदिक देवता के सदृश्य हैं ?
- ब्रह्मा
- विष्णु
- महेश
- स्कंद / कार्तिकेय
उत्तर:- स्कंद / कार्तिकेय
Q.22. संगमकालीन साहित्य में ‘कोन’, ‘को’ एवं ‘मन्नन’ किसके लिए प्रयुक्त होते थे? [RAS/RTS 2010]
- प्रधानमंत्री
- राजस्व मंत्री
- सेनाधिकारी
- राजा
उत्तर:- राजा
Q.23. महाकाव्य ‘शिलप्पदिकारम’ किससे संबंधित है?
- राम की कहानी
- कथानक में जैन तत्व
- श्रीलंका के बोद्धों की संस्कृति
- शांति उपासना की पूजा पद्धति
उत्तर:- कथानक में जैन तत्व
Q.24. ‘मणिमेकलई’ के लेखक कौन है? [CDS 2018]
- कोवलन
- इलांगो आडिगल
- सीतलै सतनार
- तिरुत्तक्कदेवर
उत्तर:- सीतलै सतनार
सम्बंधित पोस्ट

मैं दिशा शर्मा Focusonlearn.com पर हिंदी कंटेंट राइटर हूँ. मुझे सरकारी योजना, कोर्स एवं स्कालरशिप पर हिंदी में पोस्ट लिखना पसंद है. इस प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा एवं सरकारी योजना से सम्बंधित जानकारी और स्टेप आपको प्रदान किया जाएगा, जिसका उपयोग दैनिक जीवन में कर सकते है.