स्वतंत्रता सेनानियों के नारे | Slogans of Freedom Fighters in Hindi

भारत देश की प्रगति, विकाश एवं सुनहरा भविष्य में 100% की हिस्सेदारी हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों और देश प्रेमियों की है. जो इसके उन्नति के लिए अपनी जान लुटा रहे है या लुटा चुके है. जरा स्मरण करे, जब हम अंग्रेजों के गुलाम हुआ करते थे और वो हमारे प्रियजनों पर जानवरों जैसा जुल्म करते थे.

इस जुल्म के तांडव को जड़ से मिटाने के लिए भारत माँ के वीर एवं साहसी लाल खड़े हुए और अपने जान की परवाह न करते हुए हमें अंग्रेजो से मुक्ति दिलाई. ये वही आजादी है जिसमें हम और आप अपने सपने सजा रहे है उन महान क्रांतिकारियों के त्याग, बलिदान और आत्मसमर्पण का ही परिणाम है.

स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्रभावशील विचारों और नारों से हमेशा ही देशवासियों को देशप्रेम के लिए जागृत किया है. अतः उनके द्वारा दिए गए कुछ विशेष Slogans of Freedom Fighters in Hindi यहाँ प्रस्तुत है जो देशहित के प्रति कुछ भी कर गुजरने के लिए प्रेरित करता है.

स्वतंत्रता सेनानियों के नारे | Freedom Fighters Slogans in Hindi

स्वतंत्रता संग्राम के नारे का उद्देश्य अपने देश के प्रति संवेदना व्यक्त करना है. स्वतंत्रता सेनानियों के ही बदौलत आज भारत का गौरव देखने और सुनने का मौका मिल रहा है. ऐसे में आवश्यक है जानना कि किस स्वतंत्रता सेनानियों ने कौन सी नारा दिया है. यहाँ freedom fighter slogan in hindi में उपलब्ध है जिसके साथ नाम भी शामिल है.

1. स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूँगा.
― बाल गंगाधर तिलक

2. जय जवान जय किसान
― लाल बहादुर शास्त्री

3. ज़िंदगी तो अपने दम पर जी जाती है। दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाये जाते हैं.
― भगत सिंह

4. देता इतिहास गवाही है, स्वतंत्रता के मतवालों ने यह आजादी दिलाई है।

5. इंकलाब जिंदाबाद
― शहीद भगतसिंह

6. मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत में कील सिद्ध होगी।
― लाला लाजपत राय

अवश्य पढ़े, 

7. जय हिन्द
― सुभाष चन्द्र बोस

8. करो या मरो
― महात्मा गाँधी

9. सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है ज़ोर कितना बाज़ु-ए-कातिल में है.
―राम प्रसाद बिस्मिल

10. जो देश के लिए जीते मरते हैं, उन्हें ही स्वतंत्रता सेनानी कहते हैं.

11. चलो दिल्ली
― नेताजी सुभाष चंद्र बोस

12. क्रांति की तलवार में धार वैचारिक पत्थर पर रगड़ने से होती है.
― भगत सिंह

13. अंग्रजों भारत छोड़ो
― महात्मा गाँधी

14. एक सच्चे और वीर सैनिक को सैन्य और आध्यात्मिक दोनों ही प्रशिक्षण की जरूरत होती है.
― सुभाष चन्द्र बोस

15. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा.
― सुभाष चंद्र बोस

16. देश के लिए कफन भी उन्होंने शान से ओढ़ा है, आजादी में क्रांतिकारीयों का बलिदान सबसे बड़ा है.

17. साइमन वापस जाओ
― युसूफ मेहर अली

18. बंदेमातरम्
― बंकिम चन्द्र चटर्जी

19. सत्यमेव जयते
― मदन मोहन मालवीय

20. आराम, हराम है.
― जवाहर लाल नेहरू

21. आज़ादी मिलती नहीं है बल्कि इसे छीनना पड़ता है.
― सुभाष चंद्र बोस

22. ठाना था उन्होंने, मरकर या देश को आजाद कराकर आउंगा, कुछ भी हो जाये गुलामी की यह जंजीर काटकर जाउंगा.

23. सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
― रामप्रसाद बिस्मिल

अवश्य पढ़े, जल संरक्षण नारें

24. वेदों की ओर लौटो
― स्वामी दयानन्द सरस्वती

25. इंकलाब जिंदाबाद
― भगत सिंह

26. दुश्मनों की गोलियों का हम डटकर सामना करेंगे, आज़ाद हैं, आज़ाद ही रहेंगे.
― चन्द्रशेखर आज़ाद

27. मैं आजाद था, आजाद हूं और आजाद ही रहूंगा.
― चंद्रशेखर आजाद

28. हर व्यक्ति ने ठाना है, देश के सम्मान की खातिर स्वदेशी को अपनाना है.

29. सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा
― इकबाल

30. अब भी जिसका खून न खौला खून नहीं वो पानी है. जो ना आये देश के काम वो बेकार जवानी है.
― चन्द्रशेखर आज़ाद

31. भारतीय एकता का मुख्य आधार इसकी संस्कृति ही है, इसका उत्साह कभी भी नहीं टूटा और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। भारतीय संस्कृति अक्षुण्ण है, क्योंकि भारतीय संस्कृति की धारा निरंतर बहती रहती है, और हमेशा बहती रहेगी.
― मदन मोहन मालवीय

32. राख का हर कण मेरी गर्मी से गतिमान है, मैं एक ऐसा पागल हूं, जो जेल में भी आजाद है.
― भगत सिंह

33. देश की आजादी में ना हो कोई बाधा, इसलिए ना जाने कितनों नें अपना जीवन त्यागा.

34. पूर्ण स्वराज
― जवाहरलाल नेहरु

35. मैं स्वभाव से ही समाजवादी हूं.
― जवाहरलाल नेहरू

36. मैं अपनी झाँसी नहीं दूँगी
― रानी लक्ष्मीबाई

37. हिन्दी, हिन्दू और हिन्दुस्तान
― भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

अवश्य पढ़े, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारें

38. मेरे सिर पर लाठी का एक-एक प्रहार, अंग्रेजी शासन के ताबूत की कील साबित होगा.
― लाला लाजपत राय

39. जीवन का मोल उनके लिये न था, जीना मरना सिर्फ देश के लिए था

40. मारो फिरंगी को
― मंगल पांडे

41. नेहरू देश भक्त हैं और जिन्ना राजनीतिज्ञ
― अब्दुल कलाम आजाद

42. मेरा रंग दे बसंती चोला,माय रंग दे बसंती चोला
― सुखदेव

43. स्वतंत्रता जन्मसिद्ध हक नहीं, कर्म सिद्ध हक है.
― विनोबा भावे

44. हर जगह गूंज रहा इंकलाब का नारा, क्रांतिकारियों के ही बदौलत आजाद हुआ है भारत हमारा.

45. विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
― श्याम लाल गुप्त

46. भारत का विभाजन मेरी लाश पर होगा, जब तक मैं जीवित रहूंगा, तब तक भारत का विभाजन नहीं होने दूंगा.
― महात्मा गांधी

47. अगर लोगों को स्वराज और सच्चा लोकतंत्र हासिल करना है , तो वे इसे कभी असत्य और हिंसा के द्धारा प्राप्त नहीं कर सकते हैं.
― लाल बहादुर शास्त्री

48. स्वतंत्रता के मूल्य को पहचानों, देश के आजादी को ही तुम सब कुछ मानो.

49. शेर की तरह एक दिन जीना बेहतर है, लेकिन भेड़ की तरह लम्बी जिन्दगी जीना अच्छा नहीं है.
― टीपू सुल्तान

50. आलसी व्यक्तियों के लिए भगवान कभी अवतार नहीं लेते, वे हमेशा मेहनती व्यक्ति के लिए ही अवतरित होते हैं , इसलिए काम करना शुरु करें.
― बाल गंगाधर तिलक

51. अनेक बलिदानों से संचित यह स्वतंत्रता, अपने अथक प्रयासों से क्रांतिकारियों ने अर्जित की यह स्वतंत्रता.

52. मैं अंग्रेजों को समुद्र तक खदेड़ सकता हूं, पर समुद्र को तो नहीं सुखा सकता
― सिराजुद्दौला

53. पहले तो वो आप पर बिल्कुल ध्यान नहीं देंगे, और फिर वो आप पर जमकर हंसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे और फिर आप जीत जाएंगे
― महात्मा गांधी

54. सीने पे खा के गोलियां, भारत माँ को छीन लाये खेल रक्त की होलिआं.

55. देश के बालू से कांग्रेस से भी बड़ा आंदोलन खड़ा कर दूंगा
― महात्मा गांधी

56. विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा.
― श्याम लाल गुप्ता

57. स्वतंत्रता सेनानियों का जब नाम लेते हैं, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु सबसे पहले आते हैं.

58. जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है.
― महात्मा गाँधी

59. अंग्रेजों के शासन पर एक चोट करारा था, सबकी जुबान पर ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा था.

60. हिन्दुस्तान तलवार के बल पर ही जीता गया है तथा तलवार के बल पर ही इसकी रक्षा की जाएगी
― एल्गिन द्वितीय

61. अपनी धरती पर किसी और का राज न उन्हें गंवारा था, जो लड़ा स्वतंत्रता की खातिर वो भारत माँ का प्यारा था.

62. जो स्वदेशी राज्य होता है वह सर्वोपरि एवं उत्तम होता है.
― स्वामी दयानन्द सरस्वती

63. हम दया की भीख नहीं मांगते, हम तो केवल न्याय चाहते हैं, ब्रिटिश नागरिक के समान अधिकारों का जिक्र नहीं करते, हम स्वशासन चाहते हैं.
― स्वामी विवेकानंद

64. समय आ गया है जब हमारे सम्मान के चिन्ह के साथ ही मौजूद अपमान के कारण हमारे लिए शर्मनाक हो जाते हैं.
― दादाभाई नौरोजी

इसे भी पढ़े, Indian Army Quotes In Hindi

स्वतंत्रता सेनानियों पर नारे का शरांश

अपने पूर्वजों के शब्दों में हमेशा एक उमंग भरा सन्देश मिलता है जो देशहित को समर्पित है. Slogans of Freedom Fighters in Hindi उसी का एक उदारहण है जो हमेशा से ही एक चर्चा का केंद्र रहा है. शब्द चाहे जैसे भी हो, अगर वो देश को समर्पित है, तो सबको उसे सम्मान करना चाहिए. क्योंकि, देश से ही हम और हमारा वजूद है.

Leave a Comment