सम्पूर्ण विश्व में द्वीप की संख्या अनेक है जिसे क्षेत्रफल एवं आकृति के अनुसार अलग-अलग भागों में वर्गीकृत किया गया है. ये देखने में मनमोहक एवं सुन्दर होते है. कई ऐसे द्वीप है जिनपर जीवन संभव नही है और कई ऐसे भी है जो सम्पूर्ण देश के रूप में विराजमान है. World Islands को सरलता से विभाजित नही किया जा सकता है. इसलिए, जिसपर जीवन संभव है उसे पर्याप्त संसाधनों के अनुसार प्रदर्शित किया गया है.
प्रतियोगिता एग्जाम को ध्यान में रखते हुए सभी महत्वपूर्ण द्वीपों को यहाँ उसके क्षेत्रफल के साथ अंकित किया गया है, जो अक्शर एग्जाम में पूछे जाते है. यहाँ कुछ ऐसे भी विश्व के द्वीप प्रश्न उत्तर शामिल है जो कई बार एग्जाम पूछे जा चुके है. अतः ऐसे प्रशों को ध्यान में रखे ताकि एग्जाम में कोई प्रश्न न छूटे.
ज्वालामुखी GK | सोलर सिस्टम GK |
विश्व के झीलें GK | चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात प्रश्न |
मेघ एवं वर्षण GK | विश्व में कुल देशों की संख्या |
द्वीप किसे कहते है | What is Island in Hindi
चारों तरफ पानी (जल) से घिरे हुए प्रदेश या भू-भाग को द्वीप अथवा टापू (Island) कहते है. द्वीप कई प्रकार के होते है और कई प्राकृतिक संसाधनों एवं प्राकृतिक कारणों से बनते हैं. इसका वर्गीकरण सामायतः आकृत, दक्षिणी और उत्तरी गोलार्ध, एवं महत्वपूर्ण संसाधनों के अनुरूप होता है.
प्राकृतिक रूप से द्वीप वैसे भू-भाग को कहा जाता है जो जल के बिच में स्थिर होते है.
द्वीप कितने प्रकार के होते है | Types of Islands
विश्व के द्वीपों को सामान्यतः तीन प्रमुख भागों में वर्गीकृत किया गया है, जो आकृति, क्षेत्रफल आदि के अनुसार है.
- महाद्वीपीय द्वीप
- महासागरीय द्वीप
- उष्णकटिबंधीय द्वीप
विश्व में कुल कितने द्वीप है
मूल रूप से विश्व में कुल द्वीपों की संख्या लगभग 2,000 से अधिक है, जिसमे कई छोटे बड़े द्वीप शामिल है. गणना के अनुसार ये सिर्फ एक अंदाज है. हालांकि, यह सुनिश्चित करना उतना अनिवार्य नही है जितना महत्वपूर्ण द्वीपों के बारे में जानना आवश्यक है. प्रतियोगिता एग्जाम में ऐसे द्वीपों से प्रश्न पूछे जाते है जो प्राकृतिक रूप से विशेष स्थान रखते है.
द्वीपों की संख्या में ऐसे द्वीप शामिल है जो क्षेत्रफल, आकृति, आदि के रूप में विशेष है. इसलिए, कुछ महत्वपूर्ण द्वीपों का लिस्ट निचे दिया गया है जो एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण है.
विश्व के प्रमुख द्वीपों की सूची | World Islands List in Hindi
द्वीप का नाम | स्थान | क्षेत्रफल (वर्ग कि.मी) |
ग्रीनलैंड | उत्तरी अटलांटिक (डेनिश) | 21, 75, 597 |
न्यू गिनि | दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर | 8, 21, 400 |
बोर्नियो | पश्चिम मध्य प्रशांत महासागर | 7, 51, 000 |
मेडागास्कर | हिंद महासागर (मालागासी गणराज्य) | 5, 87, 041 |
बेफिन (कनाडा) | उत्तर अटलांटिक (कनाडा) | 5, 07, 451 |
सुमात्रा (इंडोनेशिया) | उत्तर-पूर्व हिंद महासागर | 4, 22, 200 |
होंशु (जापान) | प्रशांत महासागर और जापानी समुद्र | 2, 30, 092 |
ग्रेट ब्रिटेन | उत्तर-पश्चिम यूरोप का तट | 2, 29, 849 |
विक्टोरिया (कनाडा) | आर्कटिक महासागर | 2, 17, 290 |
इलिसमेरे (कनाडा) | आर्कटिक महासागर | 1, 96, 236 |
सुलोवेसी (इंडोनेशिया) | पश्चिम मध्य प्रशांत महासागर | 1, 78, 700 |
दक्षिणी द्वीप (न्यूजीलैंड) | दक्षिण प्रशांत महासागर (न्यूजीलैंड) | 1, 50, 460 |
जावा (इंडोनेशिया) | हिंद महासागर | 1, 26, 400 |
उत्तरी द्वीप (न्यूजीलैंड) | दक्षिण प्रशांत महासागर (न्यूजीलैंड) | 1, 14, 687 |
क्यूबा | कैरेबियन सागर (गणतंत्र) | 1, 10, 922 |
न्यूफ़ाउन्डलंड | उत्तरी अटलांटिक महासागर (कनाडा) | 1, 08, 860 |
लुजोन | पश्चिम मध्य प्रशांत महासागर (फिलीपींस) | 1, 04, 688 |
आइसलैंड | उत्तरी अटलांटिक महासागर | 1, 03, 000 |
मिंदानाओ | पश्चिम मध्य प्रशांत महासागर (फिलीपींस) | 94, 631 |
आयरलैंड | ग्रेट ब्रिटेन के पश्चिम | 82, 460 |
होक्काइडो | प्रशांत महासागर और जापानी समुद्र | 83, 515 |
सखलिन (कराफुतो) | जापान के उत्तर में (रूसी) | 76, 405 |
हिस्पनियोला | कैरिबियन सागर | 75, 887 |
तस्मानिया | दक्षिण ऑस्ट्रेलिया | 67, 900 |
श्रीलंका (सीलोन) | हिंद महासागर | 65, 600 |
विश्व के द्वीप प्रश्न उत्तर | World Islands GK In Hindi
सभी महत्वपूर्ण द्वीप gk यहाँ उपलब्ध है जो एग्जाम में पूछे जा चुके है.
Q.1. द्वीपों की सर्वाधिक संख्या किस महासागर में देखने को मिलती है ?
- अटलांटिक महासागर
- आर्कटिक महासागर
- प्रशान्त महासागर
- हिन्द महासागर
उत्तर:- प्रशान्त महासागर
Q.2. निम्नलिखित में कौन महासागरीय द्वीप नहीं है?
- हवाई द्वीप
- एलाइस द्वीप
- सेंट हेलना
- मलागासी
उत्तर:- मलागासी
Q.3. विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है?
- श्रीलंका
- ग्रीनलैंड
- मैडागास्कर
- न्यूजीलैंड
उत्तर:- ग्रीनलैंड
Q.4. कौन सा देश सबसे ज्यादा द्वीप समूहों से मिलकर बना है?
- फिलीपींस
- इण्डोनेशिया
- पापुआ न्यूगिनी
- जापान
उत्तर:- इण्डोनेशिया
Q.5. कालीमन्तान जिस द्वीप का अंग है, वह है?
- बोर्नियो
- मेडागास्कर
- सुमात्रा
- मिडनाओ
उत्तर:- बोर्नियो
Q.6. हिन्द महासागर में स्थित सबसे बड़ा द्वीप है?
- मेंडागास्कर
- बोर्नियो
- सुमात्रा
- मिडनाओ
उत्तर:- मेंडागास्कर
Q.7. सेशिल्स द्वीप कहाँ स्थित है?
- प्रशान्त महासागर
- अटलांटिक महासागर
- हिन्द महासागर
- आर्कटिक महासागर
उत्तर:- हिन्द महासागर
Q.8. निम्नलिखित में से किस द्वीप को ‘अग्नि द्वीप’ के नाम से जाना जाता है ?
- सिसली
- हवाई द्वीपो
- आइसलैंड
- क्यूबा
उत्तर:- आइसलैंड
Q.9. किस द्वीप को ‘प्रशान्त महासागर का चौराहा’ कहा जाता है?
- फिजी
- टोंगा
- पूर्वी तिमोर
- हवाई द्वीप
उत्तर:- हवाई द्वीप
Q.10. निम्नलिखित में किस द्वीप का प्राचीन नाम ‘सैण्डविच द्वीप’ है?
- फाकलैंड द्वीप
- ग्रीनलैंड
- हवाई द्वीप
- तुआलू
उत्तर:- हवाई द्वीप
Q.11. इण्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता’ किस द्वीप पर स्थित है?
- सुलावेसी
- जावा
- सुमात्रा
- बाली
उत्तर:- जावा
Q.12. राजधानी ‘टोकियो’ निम्नलिखित में से किस द्वीप पर स्थित है?
- होन्शु
- शिकोकू
- होकाइडो
- क्यूशू
उत्तर:- होन्शु
Q.13. जापान का सबसे बड़ा द्वीप है?
- होन्शू
- शिकोक
- होकाइडो
- क्यूशू
उत्तर:- होन्शू
Q.14. जापान का सबसे छोटा द्वीप है?
- होकाइडो
- शिकोकू
- क्यूशू
- होन्शू
उत्तर:- शिकोकू
Q.15. भारत का सबसे बड़ा द्वीप है?
- अंडमान
- द. अंडमान
- मध्य अंडमान
- ग्रेट निकोबार
उत्तर:- मध्य अंडमान
Q.16. भारत का दक्षिणतम द्वीप है?
- मध्य अंडमान
- दक्षिण अंडमान
- ग्रेट निकोबार
- कार निकोबार
उत्तर:- ग्रेट निकोबार
Q.17. लुजोन द्वीप किस देश से सम्बन्धित है ?
- इण्डोनेशिया
- फिलीपींस
- मलेशिया
- थाईलैंड
उत्तर:- फिलीपींस
Q.18. मिण्डनाओ द्वीप किस देश से सम्बन्धित है ?
- मलेशिया
- इण्डोनेशिया
- फिलीपींस
- थाईलैंड
उत्तर:- फिलीपींस
Q.19. कौन-सा द्वीप ‘इण्डोनेशिया का हृदय स्थल’ कहलाता है ?
- जावा
- सुमात्रा
- सुलाबेसी
- बोर्नियो
उत्तर:- जावा
Q.20. जापान का नागासाकी नगर किस द्वीप पर स्थित है?
- होन्शू
- शिकोकू
- होकाइडो
- क्यूशू
उत्तर:- क्यूशू
Q.21. एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है?
- बोर्नियो
- जावा
- सुमात्रा
- श्रीलंका
उत्तर:- बोर्नियो
Q.22. भारत एवं श्रीलंका के मध्य विवाद किस द्वीप को लेकर है?
- पम्बन द्वीप
- कच्चा तिवु द्वीप
- डेल्फ्ट द्वीप
- रामेश्वरम् द्वीप
उत्तर:- कच्चा तिवु द्वीप
Q.23. भारत एवं बांग्लादेश के मध्य विवाद किस द्वीप को लेकर है?
- गंगासागर द्वीप
- न्यूमूर द्वीप
- कोको द्वीप
- व्हीलर द्वीप
उत्तर:- न्यूमूर द्वीप
Q.24. निम्नलिखित में कौन-सा खाड़ी देश एक द्वीप के रूप में स्थित है ?
- कतर
- यू. ए. ई.
- बहरीन
- कुवैत
उत्तर:- बहरीन
Q.25. सेंकाकू द्वीप के स्वामित्व का विवाद किन दो देशों के बीच है ?
- न्यूजीलैंड एवं इण्डोनेशिया
- न्यूजीलैंड एवं फिलीपीन्स
- चीन और जापान
- ताईवान और फिलीपीन्स
उत्तर:- चीन और जापान
Q.26. बारेन आइलैण्ड कहाँ है ?
- इण्डोनेशिया
- फिलीपीन्स
- वेस्ट इण्डीज
- अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
उत्तर:- अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
Q.27. जंजीबार तथा पेम्बा द्वीप किस देश के तट के निकट स्थित हैं?
- कीनिया
- तंजानिया
- मोजाम्बिक
- घाना
उत्तर:- तंजानिया
Q.28. नार्वे के तट के निकट स्थित छोटे-छोटे द्वीपों की पंक्ति को क्या कहा जाता है?
- एन्टाइल्स
- फेल्ड
- स्केरी गार्ड
- फियार्ड
उत्तर:- स्केरी गार्ड
Q.29. साबाह एवं सारावाक निम्नलिखित में से किस देश के भाग हैं?
- मलेशिया
- इण्डोनेशिया
- ब्रुनेई
- कम्बोडिया
उत्तर:- मलेशिया
Q.30. सामरिक महत्व का द्वीप डियागो गार्सिया अवस्थित है ?
- उत्तर सागर में
- काला सागर में
- प्रशान्त महासागर में
- हिन्द महासागर में
उत्तर:- हिन्द महासागर में
Q.31. जावा और सुमात्रा द्वीप किस देश में है ?
- फिलीपीन्स
- न्यूजीलैंड
- इण्डोनेशिया
- जापान
उत्तर:- इण्डोनेशिया
Q.32. निम्नलिखित प्रशांत महासागरीय द्वीपों में से कौन मेलनेशिया द्वीप समूह में सम्मिलित है ?
- सोलोमन द्वीप
- गिल्बर्ट द्वीप
- सोसायटी द्वीप
- मार्शल द्वीप
उत्तर:- सोलोमन द्वीप
Q.33. निम्नलिखित में से सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है ?
- बोर्नियो
- मेडागास्कर
- न्यू गिनी
- सुमात्रा
उत्तर:- न्यू गिनी
भूगोल सम्बंधित टॉपिक
अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा | चट्टान सम्बंधित प्रश्न |
भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न | कंप्यूटर सामान्य ज्ञान |
विश्व की नहरें प्रश्नोत्तरी | मौर्य काल प्रश्नोत्तरी |
भूकम्प से सम्बंधित GK | पर्वत, पठार एवं मैदान प्रश्न |

मैं दिशा शर्मा Focusonlearn.com पर हिंदी कंटेंट राइटर हूँ. मुझे सरकारी योजना, कोर्स एवं स्कालरशिप पर हिंदी में पोस्ट लिखना पसंद है. इस प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा एवं सरकारी योजना से सम्बंधित जानकारी और स्टेप आपको प्रदान किया जाएगा, जिसका उपयोग दैनिक जीवन में कर सकते है.