Auxiliary Verb के भेद, परिभाषा एवं उदाहरण | Auxiliary Verb in Hindi

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

अंग्रेजी वाक्य में Auxiliary Verb in Hindi का महत्व सबसे अधिक माना जाता है. क्योंकि यह वाक्य में अन्य वर्ब के साथ मिलकर संभावना, इच्छा आदि का भाव व्यक्त करने का कार्य करता है. अंग्रेजी ग्रामर में वाक्य को अर्थवान एवं सटीक उदेश्य प्रस्तुत करने के लिए इस वर्ब का प्रयोग विशेष तौर पर किया जाता है.

Auxiliary Verbs बोर्ड एग्जाम यानि क्लास 10th, 12th और प्रतियोगिता एग्जाम का सबसे महत्वपूर्ण भाग है. इससे प्रत्येक एग्जाम में लगभग 10% तक प्रश्न होते है. Verb Subject Agreement इसी का ही एक रूप है जो लगभग प्रत्येक एग्जाम में मौजूद रहता है. इसे Syntax भी कहा जाता है.

Tense किसे कहते हैअंग्रेजी का उच्चारण रूल्स
Singular से Plural बनाएँModals का प्रकार
Gender का प्रकारPast Tense रूल्
Future Tense रूल्Punctuation चिन्ह
Pronunciation के सम्पूर्ण नियमWH Words का प्रयोग

Auxiliary Verb की परिभाषा | Definition Auxiliary Verb in Hindi

वैसे Verbs जो अन्य Verbs के साथ प्रयुक्त होकर वाक्य में Question, Negative Sentences और Tense बनाने के साथ-साथ संभावना, इच्छा, अनुभव, चेतना, स्थिति आदि भाव को व्यक्त करने का कार्य करते है. वे Auxiliary Verb कहलाते है. ये Verbs मुख्यतः Main Verb की सहायता करने के लिए प्रयोग होते है. लेकिन कुछ ऐसे भी Auxiliary Verbs है जो Main Verb के ही रूप में प्रयुक्त होते है.

कई बार Auxiliary Verb का प्रयोग वाक्य के सब्जेक्ट के अनुसार भी होता है, जो वाक्य में कर्ता के भाव को स्पष्ट करता है. यहाँ कुछ तथ्य है जो इसके सभी गुणों को अलग- अलग रूप में व्यक्त करता है.

Note:- Auxiliary Verb जैसे;- is, am, are, have, has, do, does, was were, etc. का प्रयोग वाक्य में स्वतंत्र रूप से Main Verb के रूप में भी होता है. जैसे:-

  • I am advocate.
  • she is a good girl.
  • He was an honest man.
  • They are industrious.

am, is, was, और are वाक्य में Main Verb के रूप में प्रयुक्त हुए है. अतः स्मरण रहे कि Auxiliary Verb केवल और केवल सहायक क्रिया के ही रूप में प्रयोग नही होता है.

Auxiliary Verb का हिंदी अर्थ | Auxiliary Verb Meaning in Hindi

शब्दों को सरलता से समझने एवं बोलने के लिए हिंदी अर्थ पता होना आवश्यक है. क्योंकि, यह आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है. Auxiliary का हिंदी अर्थ “सहयक” और Verb का “क्रिया” होता है. ये मुख्यतः वर्ब की सहायता करने के लिए प्रयुक्त होते है.

  • Auxiliary = सहायक
  • Verb = क्रिया
  • अतः Auxiliary Verb = सहायक क्रिया

Auxiliary Verbs कितने होते है?

प्रयोग एवं बनावट के दृष्टिकोण से Auxiliary Verbs को मुख्यतः तीन भागों में वर्णित किया गया है. ये इसके अलग-अलग रूप को प्रदर्शित करता है. जिसमे Verb के भिन्न-भिन्न रूपों का अध्ययन किया जाता है.

  1. Primary Auxiliary Verb
  2. Modal Auxiliary Verb
  3. Marginal Auxiliary Verb

बनावट एवं प्रयोग के अनुसार ये Verbs अलग-अलग रूपों का अनुसरण करते है.

Primary Auxiliary Verb

ऐसे Verbs जो Main Verb के रूप में प्रयुक्त होते हो, उसे Primary Auxiliary Verb के रूप में परिभाषित किया जाता है. दुसरें शब्दों में, Verb to be, Verb to have, और Verb to do को Primary Auxiliary Verb कहा जाता है. ये मुख्यतः वाक्य में मुख्य क्रिया के रूप में प्रयोग किए जाते है. जैसे:-

Verb to beउदाहरण
Be
Am
Is
Are
Was
Were
Been
Being
She wants him to be just a friend.
He is still young.
Is your friend a singer?
The doctor and the advocate are coming here.
She was innocent.
They were absent tomorrow.
Ram had been eating for a hours.
I’m happy to being a part of this.
Verb to haveउदाहरण
Have
Has
Had
Having
You don’t have lots of money.
She has a gift.
You had eaten.
I am having a lot of fun.
Verb To doउदाहरण
Do
Does
Did
Do you know about her?
Does she love me?
Ram didn’t hear my words.

दिए गए उदाहरण में सभी Verb मुख्य क्रिया के रूप में प्रयुक्त हुए है. अतः ये सभी Primary Auxiliary Verb है.

Modal Auxiliary Verb

Modals Verbs एक ऐसी सहायक क्रिया है जिसका प्रयोग क्षमता, संभावना, उदेश्य, विन्रमता, अनुरोध आदि भावों को व्यक्त करने के लिए किया जाता है. परिभाषा के अनुसार, Can, could, may, might, shall, should, will, would, must, ought to को Modal Auxiliary Verb कहते है.

ये वाक्य में मुख्य क्रिया की सहायता करने के उदेश्य से प्रयोग होता है. जैसे:-

Modal Auxiliary Verbउदाहरण
CanShe can solve the problem in no time.
CouldMy brother could drive a car at the age of sixteen.
MayMay I use your mobile?
MightYou might make a little less noise.
ShallStudent shall pay their fees by the 8th of every month.
ShouldPeople should obey the laws of the country.
WillWe will try to help you in this examination.
wouldGandhijee would spin every morning.
MustYou must do this.
Ought toYou ought to have helped her.

Marginal Auxiliary Verb

Used to, dare, और need को Marginal Auxiliary Verb कहा जाता है. ये मुख्य क्रिया और सहायक क्रिया दोनों के रूप में प्रयुक्त होता है. इसलिए, इसे एक अलग केटेगरी में बांटा गया है. जैसे:-

Marginal Auxiliary Verbउदाहरण
Used toMy grandmother used to go to temple every morning.
DareHow dare you touch her?
NeedHe needed his permission to write this book.

अंग्रेजी से सम्बंधित लिंक

Subject, Object एवं Predicateरिलेटिव Pronoun का प्रयोग
शब्द -भेद की परिभाषाSentence का प्रयोग
Present Indefinite TensePresent Perfect Tense

निष्कर्ष

अंग्रेजी ग्रामर में Auxiliary Verb in Hindi का भेद सबसे महत्वपूर्ण किरदार निभाता है. यह वाक्य को स्पष्ट करने का कार्य करता है. जिससे प्रत्येक एग्जाम में प्रश्न पूछे जाते है. यह एकलौता ऐसा टॉपिक है जिससे competitive एग्जाम में लगभग 5 मार्क्स के प्रश्न होते है. Auxiliary Verb सरलता से समझने के लिए इसके भेद के विषय में जानना अत्यंत आवश्यक है जैसा ऊपर दिया गया है.

Used to, dare, और need को मुख्य क्रिया, सहायक क्रिया और मोडल्स वर्ब तीनो में प्रयोग किया जाता है. इसलिए, इसके प्रयोग थोड़ा सावधानी रखे. उम्मीद है यह आपको पसंद आया होगा.

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

2 thoughts on “Auxiliary Verb के भेद, परिभाषा एवं उदाहरण | Auxiliary Verb in Hindi”

Leave a Comment