Gender के प्रकार एवं जेंडर पहचानने के नियम

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

इंग्लिश ग्रामर में जेंडर यानि लिंग को विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया है जो इसे अलग-अलग जाती के अनुसार वर्णित करता है. हालांकि Gender एक प्रकार का Noun है जो जाती के अवस्था के अनुसार विभक्त होता है. Gender In Hindi English ग्रामर का सबसे महत्वपूर्ण भाग है. इसलिए, कम्पटीशन और बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने के लिए इसकी जानकारी अनिवार्य है.

ग्रामम के विशेषज्ञों के अनुसार कई बार जेंडर की पहचान कोमलता और सुन्दरता के भी आधार पर किए जाते है. हालांकि, ये उपवाद में आते है लेकिन नियम के अनुसार जेंडर के प्रमुख भाग एवं पहचान करने की विधि यहाँ उपलब्ध है. जिसका अध्ययन कर कोई भी लिंग निर्धारण सरलता से कर सकता है.

अवश्य पढ़े,

Tense का चार्टअंग्रेजी का उच्चारण रूल्स
Singular से Plural बनाने के नियमModals का प्रकार
Present Tense रूल्Past Tense रूल्
Future Tense रूल्विराम चिह्न

Gender (लिंग): Gender Definition in Hindi

जेंडर की परिभाषा: Noun के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु , या प्रकृति की जाती की अभिव्यक्ति हो, तो उसे इंग्लिश ग्रामर में Gender कहा जाता है. अर्थात, Noun के किसी भी रूप से स्त्रीलिंग, पुंलिंग या उभयलिंग, या फिर नपुंशकलिंग का भाग व्यक्त हो, तो वह Gender के रूप में परिभाषित होता है.

English Definition: The noun which denotes male or female sex is called Gender.

Noun की जाती की प्रकृति वाक्य के कर्ता के प्रयोग से मुख्यतः ज्ञात होता है, जो विशेष नियम के अनुसार व्यवस्थित होता है. जेंडर की परिभाषा उन्ही तथ्यों को उजागर करती है. जैसे;

  • Niece – भतीजी
  • Husband – पति
  • Man – आदमी
  • Lion – शेर
  • Poet – कवि
  • Dog – कुत्ता

Gender Meaning in Hindi

जेंडर का meaning अर्थ एवं भाव के अनुसार अलग-अलग होता है. लेकिन इंग्लिश ग्रामर में जेंडर का प्रयोग सिंगुलर एवं प्लूरल के आधार पर किया जाता है. सामान्य रूप से जेंडर का अर्थ निम्न प्रकार होता है.

  • लिंग (जैसे; पुरष, स्त्री, आदि)
  • जाती विभाग

जेंडर कितने प्रकार के होते है?

भाषा एवं प्रयोग के अनुसार इंग्लिश ग्रामर में जेंडर को विभिन्न स्थति के मध्यनजर व्यवस्थित किया गया है, जो इसके रूपों को अलग-अलग समूह में विभाजित करता है.

अर्थात, अंग्रेजी व्याकरण में Noun के जेंडर को चार प्रमुख वर्गों में विभक्त किया गया है जो भिन्न-भिन्न रूपों को प्रदर्शित करता है.

जेंडर के प्रकार:

  1. Masculine Gender (मैस्कुलिन जेंडर) = पुलिंग
  2. Feminine Gender (फेमिनिन जेंडर) = स्त्रीलिंग
  3. Common Gender (कॉमन जेंडर) = उभय लिंग
  4. Neuter Gender (न्युटर जेंडर) = नपुंसक लिंग

Note:- Noun के जेंडर अवस्था को पहचानने के लिए उपयोग किया जाता है.

अवश्य पढ़े,

1. Masculine Gender – पुलिंग किसे कहते है?

किसी Noun का वह शब्द जिससे किसी पुरुष जाती का बोध हो, तो वहां पुलिंग कहलाता है. अर्थात Noun का वह रूप जो किसी नर जाती को प्रदर्शित करता है, तो उसे Masculine Gender के रूप में परिभाषित किया जाता है. जैसे;

Definition: The noun which denotes male sex is called Masculine Gender.

  • Man – पुरुष
  • Uncle – चाचा
  • Sir – महाशय
  • Cock – मुर्गा
  • Bridegroom – दूल्हा
  • Lad – लड़का
  • Lover – प्रेमी

2. Feminine Gender – स्त्रीलिं किसे कहते है?

किसी Noun का वह शब्द जिससे किसी स्त्री जाती का बोध हो, तो वह स्त्रीलिंग कहलाता है. अर्थात, Noun का वह रूप जो किसी स्त्रीलिंग जाती का बोध कराता हो, उसे Feminine Gender के रूप में परिभाषित किया जाता है. जैसे;

Definition: The noun which denotes female sex is called Feminine Gender.

  • Niece – भतीजी
  • Woman – स्त्री
  • Daughter – पुत्री
  • Madam – महाशय
  • Queen – रानी
  • Bride – दुल्हन
  • Lady – महिला

3. Common Gender – उभय लिंग की परिभाषा

किसी Noun का वह शब्द जिससे किसी स्त्री या पुरुष जाती का बोध हो, तो वह उभयलिंग कहलाता है. अर्थात, Noun का वह रूप जो किसी स्त्रीलिंग या पुलिंग जाती का बोध कराता हो, उसे Common Gender के रूप में परिभाषित किया जाता है. जैसे;

Definition: The Noun which does not specify the sex but only indicates a living thing is called Common Gender.

  • Baby – बच्चा
  • Student – विद्यार्थी
  • Professor – प्रोफेसर
  • Doctor – डॉक्टर
  • Relative – सम्बन्धी
  • cook – रसोईया
  • parents – अभिभावक
  • fool – मुर्ख

Read Here, Common Noun परिभाषा

4. Neuter Gender- नपुंसक लिंग क्या है?

किसी Noun का वह शब्द जिससे किसी निर्जीव वस्तु ,पदार्थ  या नपुंसक समुदाय का बोध हो, तो वह नपुंसक लिंग कहलाता है. अर्थात, Noun का वह रूप जो किसी Nonliving जाती का बोध कराता हो, उसे Neuter Gender के रूप में परिभाषित किया जाता है. जैसे;

Definition: The noun which denotes a nonliving object or thing with life is called Neuter Gender.

  • Wood – लकड़ी
  • Oil – तेल
  • Bench – बेंच
  • School – विद्यालय
  • Book – किताब
  • Pen – क़लम
  • Class – कक्षा

English Grammar में Gender के नियम

इंग्लिश ग्रामर में Gender In Hindi के सम्बन्ध में कुछ महत्वपूर्ण नियम उपलब्ध है जिसके विषय में जानकारी अनिवार्य है. ये नियम एग्जाम में अक्शर पूछे जाते है. इसलिए, इन्हें स्मरण रखना फायदेमंद है.

अवश्य पढ़े,

1. कुछ ऐसे Nouns है जिनका प्रयोग सुन्दरता, कमनीयता, सज्जनता, कोमलता, सौम्यता, लघुता आदि का बोध कराने के लिए होता है. इस स्थति में इसे स्त्रीलिंग के रूप में परिभाषित किया जाता है. जैसे;

  • Moon – चन्द्रमा
  • Earth – पृथ्वी
  • Nature – प्रकृति
  • Spring – शरद ऋतू
  • Hope – आशा
  • Peace – शांति

2. यदि Common Gender के नाउन के पहले girl/ woman/ lady/ female का प्रयोग हो, तो इसके लिए स्त्रीलिंग के Singular Pronoun she, her, herself आदि का प्रयोग होता है. जैसे;

  • Girl-friend
  • Girl-student
  • Female-child
  • Woman-teacher

3. कुछ ऐसे भी नाउन है जिनका प्रयोग शक्ति, ढृढ़ता, या उर्जा का बोध कराने के लिए होता है. ऐसे स्थति में उसे पुलिंग के रूप में परिभाषित किया जाता है. जैसे;

  • Sun
  • Time
  • Death
  • Winter
  • Wind
  • Summer
  • Love

पुलिंग से स्त्रीलिंग बनाने के नियम

सामान्यतः नाउन को पुलिंग से स्त्रीलिंग बनाने के लिए नाउन के मुख्य रूप में कुछ शब्द परिवर्तन कर या कुछ शब्द जोड़कर स्त्रीलिंग बनाया जाता है. जिसका सम्पूर्ण व्याख्या यहाँ उपलब्ध है. जो जेंडर पहचान करने में सहायता है.

  • brother = भाई – sister = बहन
  • father = पिता– mother = माता
  • nephew = भतीजा – niece = भतीजी
  • dog = कुत्ता – bitch = कुत्ती
  • king = राजा – queen = रानी
  • husband = पति – wife = पत्नी
  • widower = विधुर – widow = विधवा
  • monk = मठवासी – nun = मठवासिनी
  • ram = भेड़ा – ewe = भेड़ी
  • fox = लोमड़ी – vixen = मादा लोमड़ी
  • sir = महाशय madam = महाशया
  • poet = कवि – poetess = कवयित्री
  • priest = पुजारी – priestess = पुजारिन
  • author = लेखक – authoress = लेखिका
  • shepherd = गड़ेरिया shepherdess = गड़ेरिन
  • heir = वारिस – heiress = वरिसिन
  • host = मेज़बान – hostess= मादा मेज़बान
  • traitor = विश्वासघाती – traitress= विश्वासघातिनि
  • waiter = परिवेषक waitress = परिवेषिका
  • conductor=कंडक्टर – conductress=महिला कंडक्टर
  • enchanter = जादूगर enchantress = जादूगरनी
  • founder = संस्थापक – foundress = संस्थापिका
  • hunter = शिकारी – huntress = शिकारिन
  • master = मालिक – mistress = मालकिन
  • emperor = सम्राट – empress = सम्राज्ञी
  • son-in-law = दामाद – daughter-in-law = बहु
  • brother-in-law = साला – sister-in-law = साली
  • bull-calf = बछड़ा – cow-calf = बछिया
  • bull-elephant = हाथी – cow-elephant = हथिनी
  • he-goat = बकरा – she-goat = बकरी
  • he-bear = नर भालू – she-bear = मादा भालू
  • step-father=सौतेला पिता – step-mother = सौतेली माँ
  • step-son=सौतेला बीटा– step-daughter=सौतेली बेटी
  • milkman = ग्वाला – milkmaid = ग्वालिन
  • landlord = ज़मीन्दार – landlady = ज़मींदारिन

Pronoun का प्रयोग Gender के रूप में

1. कुछ Pronoun, Masculine Gender के रूप में प्रयोग किए जाते है. जैसे;

He, Him, His, Himself

2. Feminine Gender के रूप में,

She, Her, Hers, Herself

3. Common Gender के रूप में,

Me, Mine, We, Us, Ours, You, Yours, Yourself, Somebody, Nobody, Anybody, Everybody, someone, No one, Everyone, Who, Whom, etc.

4. Neuter Gender के रूप में,

They, Them, Theirs, Themselves, This, That, Each, Either, Neither, Many, Both, Whose, what, all, Some, None, etc.

महत्वपूर्ण तथ्य

नियम के अनुसार Gender In Hindi को कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं के आधार पर पुलिंग से स्त्रीलिंग में बदला जाता है. जैसे; किसी देश के नाम का प्रयोग भौगोलिक इकाई के रूप में किया जाता है, तो उसे नपुंसक लिंग माना जाता है. इसलिए, इंग्लिश ग्रामर के जेंडर का पहचान करने के लिए रूप का अध्ययन आवश्यक है. यहाँ वैसे ही रूल्स उपलब्ध है जो जेंडर बदलने और पहचाने में मदद करता है.

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

Leave a Comment