A और An का प्रयोग एवं उदाहरण: Use of A and An in Hindi

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

इंग्लिश वाक्य में A और An का प्रयोग बहुत ही सामान्य माना जाता है. लेकिन इसका प्रभाव वाक्य में बहुत अधित होता है. प्रतियोगिता एवं बोर्ड एग्जाम में A/An के प्रयोग से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है. क्योंकि इसमें गलती होने की संभावना अधिक होता है. इसलिए, Use of A and An in Hindi का प्रयोग यहाँ रूल्स के माध्यम से करेंगे ताकि होने वाली गलतियों को कम कर सके.

A, An अंग्रेजी ग्रामर Articles का ही एक प्रमुख भाग है जिसे Indefinite Article के नाम से जाना जाता है. इसका प्रयोग सामान्यतः Noun के पहले उसे Modify करने के लिए किया जाता है. तथा इसके प्रयोग में अक्शर भिन्नता देखी जाती है. क्योंकि यह वाक्य के Words के अनुसार नही बल्कि शब्द के उच्चारण के अनुसार प्रयुक्त होता है.

इसलिए, अंग्रेजी के जानकर इसे भिन्न-भिन्न तथ्यों के अनुसार कई रुलो में विभक्त किया है जिसमे इसका प्रयोग सुनिश्चित किया जाता है. इन तथ्यों के अलावा भी कुछ विशेष रूल्स है, जिनका अध्ययन आप यहाँ Use of A and An in Hindi के माध्यम से करेंगे.

इंग्लिश ग्रामर के प्रकारArticles का प्रयोग
Gender के प्रकार एवं उदाहरणVerb Forms V2 और V3
Infinitive Verb का प्रयोगNon Finite Verb के प्रकार
Punctuation मार्क्सParticiple के भेद

A / An का वाक्य में स्थान

अंग्रेजी वाक्य में A और An का स्थान Noun के ठीक पहले उसे परिभाषित करने के उदेश्य से किया जाता है. Articles के पोजीशन से सम्बंधित प्रश्न एग्जाम में होते है. अतः इन तथ्यों को स्मरण रखे.

कई बार वाक्य में Noun के पहले Adjective और Adjective के भी पहले Adverb होते है. लेकिन उस स्थति में भी A / An का प्रयोग Adverb के पहले होता है. अर्थात, कहा जा सकता है कि Noun के पहले उपलब्ध Adjective और Adverb के पहले A / An का प्रयोग मुख्य रूप से किया जाता है. जैसे:-

  • क्या यह एक पक्षीय निर्णय है? Is this a one-sided decision?
  • अंशु एक तेज लड़की है. Anshu is an intelligent girl.
  • वह एक अद्भुत दृश्य था. That is a unique sight.

A और An का हिंदी अर्थ

इंग्लिश ग्रामर में A और An का हिंदी अर्थ One के समान ही “एक” होता है. A और An का प्रयोग इंग्लिश वाक्य में एक, एकल, या Singular Countable Noun को व्यक्त करने के लिए किया जाता है, जबकि One का प्रयोग ” किसी, कोई” आदि को व्यक्त करने के लिए किया जाता है.

अर्थात, अनुवाद में “एक” को A और An से प्रदर्शित किया जाता है. यह केवल सिंगुलर नाउन के लिए प्रयुक्त होता है जो निश्चित नही होता है. दुसरें शब्दों में, A और An का शाब्दिक अर्थ “एक, सब, प्रति, प्रत्येक, के हिसाब से, कोई, पर होता है. जिसका उदेश्य केवल और केवल सिंगुलर नाउन को व्यक्त करना होता है.

A और An का प्रयोग शब्द के उच्चारण के अनुसार

किसी भी Word के पहले A और An का प्रयोग करने से पहले यह जानना और समझना आवश्यक है कि word का पहला अक्षर कौन-सा है. तथा पहला अक्षर का First Sound यानि उच्चारण क्या है. पहले अक्षर के पहला उच्चारण को जाने बिना A और An का प्रयोग करने में गलती होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए, Words के उच्चारण पर ध्यान दे.

Vowel से सम्बंधित Words का उच्चारण नियम

i( ई )tree
e( ए )bed
a( आ )car
u( उ )book
er( ए )day
au( आउ )town
ae( ऐ )cat

Consonant से सम्बंधित Words का उच्चारण नियम

P( प )pen
t( ट )ten
k( क )cat
f( फ )fan
s( स )sun
h( ह )hen
n( न )nill
l( ल )leg
j( ज )yes
b( ब )ball
d( द )day
g( ग )gun
v( व )van
z( ज )judge
m( म )men
r( र )rain
w( व )wife

आधुनिक ग्रामर के अनुसार अंग्रेजी में Consonant की संख्या 19 मानी जाती है जबकि vowel की संख्या 5 एवं सेमी Vowel की संख्या दो होती है. लेकिन इंग्लिश में कुल Alphabets की उच्चारण नियम 44 होती है. जो स्थति के अनुसार पढ़ा जाता है. और इसी उच्चारण नियम के अनुसार A / An का प्रयोग सुनिश्चित होता है. जैसे:-

A European ( यूरोपीयन)उच्चारण प्रारंभ “य”
A unique sight ( यूनिक)
An Indian (इन्डियन)
An elephant (एलीफैंट)
An I. A. S ( आई. ए. एस )

अर्थात, A और An का प्रयोग English Word के लिखावट के स्वरूप पर निर्भर नही करता है बल्कि Spoken Form पर निर्भर करता है. बहुत सारे Words Vowel अक्षर से शुरू होते है लेकिन उनका उच्चारण Consonants की तरह होता है. इसलिए, उसके साथ A प्रयोग होगा An का नही.

A और An का प्रयोग नियम के अनुसार

Articles, A / An के प्रयोग में बहुत सारे भिन्नता है, जिसका अध्ययन यहाँ नियम के अनुसार करेंगे. A, An से सम्बंधित एग्जाम में आने वाले लगभग सभी प्रश्न निचे दिए गए प्रक्रिया से सरलता से हल हो सकता है. अतः तथ्यों को स्मरण रखने का प्रयास करे.

Rule 1. किसी भी Word का पहला अक्षर Consonant तथा पहला उच्चारण हिंदी के व्यंजन वर्ण, जैसे क, ख, ग, ….. ह आदि से मिलता जुलता हो, तो वहाँ A का प्रयोग होता है. जैसे:-

  • A cat
  • A bat
  • A bench, etc.

Rule 2. यदि किसी word का पहला अक्षर Consonant हो, और उस word का पहला उच्चारण हिन्द के स्वर वर्ण जैसे, अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ आदि से मिलता-जुलता हो, तो An का प्रयोग होता है. जैसे:-

  • An honest man
  • An M. A
  • An heiress, etc.

Rule 3. किसी भी Word का पहला अक्षर Vowel हो तथा वर्ड का पहला उच्चारण स्वर वर्ण जैसे अ, आ, इ, ई, ….. आदि हो, तो अनुवाद करते समय An का प्रयोग होता है. जैसे:-

  • An umbrella
  • An ox
  • An axe, etc.

Rule 4. किसी भी Word का पहला अक्षर Vowel हो, तथा उस Vowel का उच्चारण हिंदी के व्यजन वर्ण जैसे क, ख, ग, ….. ह आदि हो, तो A का प्रयोग होता है. जैसे:-

  • A union
  • A use of cat
  • A uniform, etc.

विशेष अर्थो में A और An का प्रयोग

Rule 5. A का प्रयोग संख्या और मात्रा का बोध कराने वाले Expression में होता है. जैसे:-

  • A team of
  • A pair of
  • A great many of
  • A good deal of
  • A large number of, etc.

Rule 6. A /An का प्रयोग Any अर्थात कोई के रूप में होता है. जैसे:-

  • कलिंग का कोई राजा था.
  • There was a king of Kaling.
  • रानी ने अपने पति को कोई सेव नही दिया.
  • Rani did not give her husband an apple.

Rule 7. A / An का प्रयोग Each / Every / Per यानि प्रत्येक, प्रति / की दर से के अर्थ में होता है. जैसे:-

  • मुकेश मेरे घर प्रत्येक सप्ताह में एकबार आते है.
  • Mukesh comes to my house once a week.
  • संजय प्रति माह दस हजार रूपये कमाते है.
  • Sanjay earns Rs 10, 000 /- a month.
  • अभिनाश पांच किलोमीटर प्रति घंटा की दर से चलते है.
  • Abhinash walks five kilometers an hour.

Rule 8. किसी Proper Noun का प्रयोग Common Noun की तरह हो, तो Proper Noun के पहले A / An का प्रयोग होता है. जैसे:-

  • वह कालिदास जैसा विद्वान है.
  • He is a Kalidas.
  • वह दिनकर जैसा कवी है.
  • He is a Dinkar.

Rule 9. यदि दो Adjective “and” से जुड़कर किसी singular Countable Noun के पहले प्रयुक्त तथा एक ही व्यक्ति या वस्तु का बोध हो, तो पहले वाले Adjective के पहले A / An का प्रयोग होता है. जैसे:-

  • A black and white cow.
  • (मतलब एक ही गाय जो काली और सफ़ेद है.)
  • An honest and intelligent teacher.
  • A tall and handsome boy.

Rule 10. A / An का प्रयोग का प्रयोग गिनती सूचक शब्दों या इकाई के पहले होता है. जैसे:-

  • A kilo and a half
  • Half a kilo
  • A third
  • A quarter
  • She has a thousand rupees.

A / An से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य

जैसा की आपने पढ़ा, A / An का प्रयोग अंग्रेजी शब्द के लिखावट पर निर्भर नही करता है बल्कि उसके First Letter के उच्चारण पर निर्भर होता है. इसलिए, शब्दों को उच्चारण कर ही Use of A and An in Hindi का प्रयोग करे. आवश्यक नही है कि A, E, I, O, U से शुरू होने वाले शब्दों का उच्चारण केवल स्वर (Vowel) हो, वे Consonants भी हो सकते है. निम्न प्रकार से Indefinite Articles का प्रयोग किया जाता है.

  • हिंदी में स्वर — अ, आ, इ, ई, ….. An
  • हिंदी में व्यंजन — क, ख, ग, ….. ह ….. A

ऐसे तथ्यों के साथ प्रैक्टिस करने से एग्जाम में आनेवाले प्रश्न नही छूटते है और साथ ही व्यक्ति जानकारी एवं अंग्रेजी बोलने में भी यह मदद करता है.

इंग्लिश ग्रामर से सम्बंधित पोस्ट

Tense के प्रकार एवं प्रयोगअंग्रेजी उच्चारण नियम
सिंगुलर प्लूरल नियमModals का प्रयोग
It का प्रयोगQuestion Tags का प्रयोग
Subject, Object एवं PredicateThere का प्रयोग एवं रूल्स
रिलेटिव PronounInterrogative Sentence का प्रयोग
Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

Leave a Comment